IPL 2022: Delhi Capitals ने जीता टॉस, जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली की टीम

0
252

IPL 2022 का 32वां मुकाबला Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन दिल्ली की टीम में कोरोना के मामले आने के बाद इस मुकाबले को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट किया गया।

कोविड पॉजिटिव पाए गए मिचेल मार्श की जगह सरफराज को टीम में शामिल किया गया है। पंजाब की टीम में ओडियन स्मिथ की जगह एलिस को मौका दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबलों में 3 में हार और 2 में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब किंग्स ने 6 मुकाबलों में 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2022

कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स से हो रहा है। लेकिन मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी से पहले आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमेन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव,खलील, मुस्तफिजुर रहमान। 

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, नेथन ऐलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here