IPL 2022 का 58वां मुकाबला Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हेटमायर कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनके जगह टीम में रासी वैन डर डुसेन को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली ने दो बदलाव किए गए। ललित यादव और चेतन सकारिया को प्लेइंग में शामिल किया गया है।
दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। वहीं राजस्थान इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी पेश करेगी। आज मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। अगर दिल्ली आज का मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

दिल्ली की टीम पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मैदान में उतरेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली के पास राजस्थान रॉयल्स को हराने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इस समय दिल्ली का नेट रनरेट +0.150 है। दिल्ली की टीम ने 11 मुकाबले में पांच में ही जीत हासिल कर सकी है जबकि उसे 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान ने 11 मुकाबलों में 7 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।
IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, रासी वैन डेर डूसन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया।
संबंधित खबरें:









