IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Lucknow Super Giants से, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

0
136

IPL 2022 का 45वां मुकाबला Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर को 3.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले जीतकर पहुंची है। दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मुकाबला अहम होगा। अगर दिल्ली जीत जाती है तो वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। वहीं लखनऊ जीत जाती है तो उसके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल आईपीएल के इस सीजन के अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस मुकाबले में दिल्ली को अपने सबसे अच्छे स्पिनर कुलदीप यादव और ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर उम्मीदें रहेगी। डेविड वॉर्नर वानखेड़े में बल्लेबाजी करना पसंद करते है। ऐसे में दिल्ली बड़ी स्कोर बना सकती है।

20220407 224502

लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान के नाम इस सीजन में 11 पारियों में आठ विकेट हैं। वॉर्नर की तरह वानखेड़े में उनका भी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है और वह यहां पर किसी भी मैच में बिना विकेट लिए नहीं जाते हैं। छह मैचों में उनके नाम 7.56 के इकॉनमी से 10 विकेट है। इस सीजन में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव ने हासिल किया है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

लखनऊ सुपर जायंट्स- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, अवेश खान, रवि बिश्नोई

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here