IPL 2022 में अभी तक कई रिकॉर्ड बन चुके है तो कई रिकॉर्ड टूट भी चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बुधवार से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर इस खास लिस्ट में जगह बना ली।
IPL 2022 में वॉर्नर ने एक टीम के खिलाफ पूरे किए 1000 रन

वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 22 मैचों में 52.89 की औसत से 1005 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.35 का रहा है। वहीं अगर रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने कोलकाता के खिलाफ 976 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंंग्स के खिलाफ 949 रन बनाए हैं। कोहली के बाद शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ कुल 941 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को बुरी तरह हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की पूरी टीम 115 रनों पर सिमट गई। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 2, खलील अहमद ने 2, कुलदीप यादव ने 2 और ललित यादव ने 2 विकेट चटकाए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 11 ओवर से पहले मात्र 1 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस मैच में दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 41 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला