IPL 2022 का समापन समारोह शाम 6 बजकर 25 मिनट से शुरू हो गया। यह समारोह 45 मिनट तक चला। इस दौरान रणवीर सिंह और एआर रहमान ने अपने जलवे बिखेरें। उससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी प्रदर्शित किया गया। भारतीय क्रिकेट के 75 सालों को सलाम किया गया। बीसीसीआई को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। इसके कुछ देर बाद फाइनल मुकाबले के लिए टॉस होगा।
IPL 2022 का समापन समारोह का हुआ अंत

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल स्टेज पर पहुंचे। स्टेडियम में दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी प्रदर्शित की गई और बीसीसीआई को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।

आईपीएल 2022 का समापन समारोह शुरू हो गया है और रणवीर सिंह अपने डांस से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। रणवीर सिंह की धांसू परफॉर्मेंस के बाद समापन समारोह में अब ए आर रहमान की एंट्री हुई है। अपनी गायकि से अब रहमान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनके साथ मोहित चौहान भी स्टेज पर नजर आए। यह समारोह शाम 7 बजकर 10 मिनट पर खत्म हुआ।

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ही बार गुजरात ने बाजी मारी थी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. मौजूदा सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीता था। आईपीएल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा सीजन राजस्थान रॉयल्स ने 16 में से 10 मैच जीते हैं।
संबंधित खबरें:
IPL 2022: Jos Buttler ने जड़ा सीजन का चौथा शतक, विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की