IPL 2022 में लगातार तीसरी हार से फ्रस्ट्रेट हुए रोहित शर्मा, सवाल सुने बिना ही बोले- आवाज बढ़ाओ यार थोड़ा

0
267
rohit sharma

IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेटों से हराया। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा निराश दिखें। मैच के बाद जब वह मीडिया को संबोधित करने आए, उसी दौरान डैनी मॉरिसन ने जब उनसे सवाल पूछा तो रोहित इतने फ्रस्ट्रेशन में थे कि सवाल सुने बिना ही उन्होंने कहा- आवाज बढ़ाओ यार थोड़ा। यह बात सुनकर सवाल पूछने वाले मॉरिसन को अच्छा नहीं लगा और वो भी चिढ़ गए। उन्हें अपने सवालों का जवाब चाहिए था, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा।

IPL 2022 में अभी तक जीत नहीं पाई है मुंबई की टीम

एक ओर जहां मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में अभी तक हार का ही सामना करना पड़ा है। वहीं रोहित का बल्ला भी पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही चला। उसके बाद उनका बल्ला नहीं चल पाया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों पर 41 रन बनाए, वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 5 गेंदों में 10 रन और कोलकाता के खिलाफ 12 गेंदों पर 3 रन ही बना सकी।

रोहित ने कहा कि 15वें ओवर तक हम मैच में बने हुए थे, पर पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को हमसे छीन लिया और कोलकाता को जीत दिला दी। उनसे इस तरह की पारी खेलने की उम्मीद नहीं थी। वहीं हम अच्छी शुरुआत नहीं कर सके, लेकिन आखिरी के 4-5 ओवरों में हमने 70 से ज्यादा रन बनाए, जो टीम के लिए अच्छा रहा।

IPL 2022

इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 161 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। कोलकाता के लिए पैट कमिंस और वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। पैट कमिंस ने 15 गेंदों पर 56 रन बनाए और वेंकटेश अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स