IPL 2022 में लगे 1000 छक्के, टूटे 15 साल के सभी रिकॉर्ड; जानिए किस टीम ने जड़े कितने छक्के

IPL 2022 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। लीग राउंड खत्म होने तक इस बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनामा हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आईपीएल 2022 के 70वें और आखिरी लीग मैच में 1000 छक्के भी पूरे हो गई।

0
154

IPL 2022 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। लीग राउंड खत्म होने तक इस बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनामा हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आईपीएल 2022 के 70वें और आखिरी लीग मैच में 1000 छक्के भी पूरे हो गई। लीग के पिछले 15 सीजन के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट ने 1000 से अधिक छक्के लगे है। जबकि अभी प्लेऑफ के मैच बाकी हैं। इस सीजन में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया और संजू सैमसन की नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 116 छक्के लगाए।

इससे पहले 2018 के आईपीएल में 60 मैचों में कुल 872 छक्के लगे थे। इतने छक्कों का रिकॉर्ड मौजूदा सीजन में 62वें मैच में ही टूट गया। वहीं 2018 और 2022 सीजन के अलावा कभी भी 800 से अधिक छक्के नहीं लगे। इस सीजन में अभी चार मुकाबले बाकी हैं। इसका मतलब इस सीजन में आंकड़ा 1050 भी आसानी से पार सकता है।

IPL के सर्वाधिक छक्के लगने वाले सीजन

  1. 2022- 1001 (70वें मैच के बाद)
  2. 2018- 872 (60 मैच)
  3. 2019- 784 (60 मैच)
  4. 2020- 734 (60 मैच)
  5. 2012- 732 (75 मैच)
  6. 2014- 714 (60 मैच)

IPL 2022 में लीग चरण के बाद किसी टीम ने लगाए कितने छक्के

  1. राजस्थान रॉयल्स – 116
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स – 113
  3. दिल्ली कैपिटल्स – 106
  4. चेन्नई सुपर किंग्स – 103
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स – 101
  6. पंजाब किंग्स – 110
  7. मुंबई इंडियंस – 100
  8. सनराइजर्स हैदराबाद – 97
  9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 86
  10. गुजरात टाइटंस – 69
IPL 2022
IPL 2022

1000 छक्कों का आंकड़ा लीग स्टेज के आखिरी यानी 70वें मैच में पार कर लिया। लियाम लिविंगस्टोन ने 97 मीटर का छक्का लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह जादुई आंकड़ा छुआ। आपको बता दें कि इस सीजन का सबसे लंबा 117 मीटर का छक्का भी लिविंगस्टोन ने ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

Women T20 Challenge 2022 के लिए बीसीसीआई ने किया तीनों टीमों का ऐलान, सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी को दिया गया आराम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here