IPL 2022 का दूसरा मैच Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 3.30 बजे से शुरू होगा। आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। इस बार दोनों टीमें बदली हुई नजर आएगी। दोनों टीमों को अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर बहुत माथापच्ची करनी होगी।
IPL 2022 तक दोनों टीम के आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अभी तक इन दोनों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। आईपीएल 2021 में दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए दो मैचों में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई ने आईपीएल 2020 में दिल्ली को चार मैच हराए थे। दो लीग मैच के साथ एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराया था।
दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मंदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान/ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद
मुंबई और दिल्ली की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (सी), ईशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, श्रीकर भरत, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मंदीप सिंह, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव , अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल
संबंधित खबरें: