IND vs SL 2nd ODI Live: श्रीलंका ने टीम इंडिया को दिया 216 रनों का लक्ष्य, कुलदीप और सिराज ने झटके तीन-तीन विकेट

0
149
IND vs SL 2nd ODI Live
IND vs SL 2nd ODI Live

IND vs SL 2nd ODI Live: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। अगर टीम इंडिया आज का मैच जीत लेती है तो वह इस सीरीज पर 2-0 कब्जा जमा लेगी। भारत और श्रीलंका के बीच अगर वनडे सीरीज की बात करें तो अब तक टीम इंडिया ने 19 मैच खेले हैं। जिसमें 14 मैच पर भारत और केवल 2 मैच श्रीलंका ने जीता। साथ ही 3 सीरीज पर बराबर रहे।

आज यानी 12 जनवरी को दूसरा वनडे मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे वनडे मैच के पहले मुकाबले में 67 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

IND vs SL 2nd ODI Live….

  • नौंवा विकेट- मोहम्मद सिराज के हाथ लगा 9वां विकेट, दुनिथ वेलालगे 32 रन बनाकर हुए आउट।
  • आठवां विकेट- श्रीलंका का गिरा 8वां विकेट, चमिका करुणारत्ने को उमरान ने आउट किया। वह 17 रन बनाकर आउट हो गए।
  • सातवां विकेट- उमरान मलिक की गेंद पर वानिंदु हसरंगा आउट हो गए। 21 रन बनाकर हसरंगा मैदान से लौट गए।
  • छठा विकेट- कुलदीप यादव की गेंद पर चरित असलंका आउट हुए। चरित असलंका 15 रन बनाकर आउट हो गए। 25 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बना लिए हैं।
  • चौथा विकेट– नुवानिदु फर्नांडो अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव की गेंद पर फर्नांडो 63 रन बनाकर आउट हो गए।
  • तीसरा विकेट- अक्षर पटेल ने धनंजय डी सिल्वा को पहले ही गेंद पर आउट कर दिया।  श्रीलंका के तीन विकेट पर 105 रन हुए।
  • दूसरा विकेट- कुलदीप यादव की गेंद पर कुशल मेंडिस 34 रन बनाकर आउट हो गए।
  • श्रीलंका की तरफ से कुशल मेंडिस और नुवानिदु फर्नांडो मैदान में खेल रहे हैं। दोनों मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। 14 ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट पर 83 रन बनाए हैं।
  • पहला विकेट- श्रीलंका ने 6 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओपनर अविष्का फर्नांडो को सिराज ने 20 रन पर ही क्लीन बोल्ड किया।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here