IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे, क्या पहले मैच की तरह आज भी होगी बारिश.. पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग?

0
193
IND vs SA
IND vs SA

IND vs SA: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच रांची में खेला जाएगा। 3 वनडे सीरीज का यह दूसरा मैच है और भारत के पहले मैच में हार के साथ सीरीज की चुनौती को जिंदा रखने के लिए भारत को आज इस मैच में जीतना बेहद जरूरी है। वहीं अगर साउथ अफ्रीका आज जीत जाती है तो सीरीज भी जीत जाएगी। साथ ही देश के कई हिस्सों में बारिश की मौजूदगी के चलते अगर आज के मैच में भी बारिश होती है तो मैच उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। क्योंकि पहले मैच में बारिश आने के कारण मैच 2 से 3 घंटे देरी से शुरू हुआ और दोनों टीमों को 40-40 ओवर खेलने थे। क्या आज के मैच में बारिश होगी? यह सवाल बहुत लोगों के मन में परेशान कर रहा है।

IND vs SA
IND vs SA

IND vs SA:  बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसारआज के मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना है। रांची के मैदान में जहां मैच होगा वहां 47 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मैच स्थल पर 70 प्रतिशत बादल छा सकते हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि मैच कैसे और किस समय खेला जाएगा क्योंकि आज बारिश के होने की अधिक संभावना है। इसके अलावा तापमान 23 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे खेला जाने वाला है। यह मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।

IND vs SA: रांची में भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं

महेंद्र सिंह धोनी के होम टाउन रांची में खेले जाने वाले मैच की बात करें तो यहां भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। टीम इंडिया यहां पिछले 2 वनडे हार चुकी है।
अगर टीम इंडिया को सीरीज में टिके रहना है तो इस मैच को किसी भी कीमत पर जीतना होगा। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के घर पर भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। भारत ने 2014 के बाद से यहां एक भी वनडे नहीं जीता है। ऐसे में इस बार भी भारत की राह आसान नहीं होगी। 2019 में रांची में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here