Fifa World Cup 2022 के लिए भारत के मल्टीनेशनल स्टार्टअप BYJU’S बना फुटबॉल वर्ल्ड कप का आधिकारिक स्पॉन्सर

0
411

Fifa World Cup 2022 के लिए ऑनलाइन एजुकेशन मुहैया कराने वाली भारत की मल्टीनेशनल स्टार्टअप BYJU’S को फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक स्पॉन्सर चुना गया है। फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में होगा।

बायजू फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के साथ जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। अब बायजू फीफा वर्ल्ड कप के लोगो, चिह्न और दूसरे प्रॉपर्टी का इस्तेमाल कर अपने प्रोमोशनल कंटेंट बना सकती है और उन्हें दुनिया भर के करोंड़ों फुटबॉल प्रेमियों के सामने चला सकती है।

Fifa World Cup 2022 में आधिकारिक स्पॉन्सर बना BYJU’S

बायजू ने गुरुवार को एक ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की और कहा कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2022 जैसे बड़े स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर काफी उत्साहित है। बायजू ने कहा कि वह दुनिया के इतने बड़े और प्रतिष्ठित इवेंट को स्पॉन्सर करने वाली वह दुनिया की पहली एडटेक कंपनी है।

Fifa World Cup 2022
Fifa World Cup 2022

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बायजू युवा फैंस को जोड़ने के लिए कुछ रोचक एजुकेशनल कंटेट भी तैयार करेगा। फीफा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, काई मदति ने कहा कि फीफा फुटबॉल के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाब लाने के लक्ष्य प्रति समर्पित है। हमें बायजू जैसी कंपनी के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। यह कंपनी भी समुदायों को जोड़ने और युवा लोगों को सशक्त करने का काम कर रही है, फिर चाहें वो दुनिया के किसी भी कोने में हों।

संबंधित खबरें

एक Footballer कैसे बना Manipur का 12वां मुख्यमंत्री, जानें N. Biren Singh की पूरी कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here