श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका (Danushka Gunathilaka) को रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि श्रीलंका की टीम रविवार सुबह उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई थी। दनुष्का तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी।

Danushka Gunathilaka को पुलिस ने किया अरेस्ट
29 साल की एक महिला ने गुणतिलका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक उस महिला से उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुनातिलका ने बुधवार शाम को उस महिला का रेप किया।

श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी। टीम ने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच 5 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। मैच में श्रीलंका को हार मिली। इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है।
यह भी पढ़ेंः
हिमालच में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi, बोले-कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ व भटकाओ की नीति…
Nawab Malik की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED को मिला संपत्ति जब्त करने का आदेश