CWG 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रच दिया है। जहां भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने मंगलवार को महिला फोर्स इवेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि 92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो।
CWG 2022 में भारत के मेडल की संख्या हुई 10
बता दें कि भारत की इस टीम में 4 महिलाएं शामिल हैं। जिसमें लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल है। इस टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ये मेडल जीता है। ये मुकाबला करीब ढाई घंटे तक चला। जहां इस बीच कई बार उतार-चढ़ाव भी आया। लेकिन अंत में भारत ने इस मुकाबले को 17-10 अपने नाम किया। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल की संख्या अब 10 हो गई है, इसमें 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 3 ही ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।
लॉन बॉल में इंग्लैंड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल
आपको बता दें कि लॉन बॉल गेम में सबसे ज्यादा मेडल इंग्लैंड के पास है। इंग्लैंड ने इस गेम कुल 21 मेडल जीते हैं। वहीं स्कॉटलैंड ने 20 मेडल जीते हैं और वो दूसरे स्थान पर है। भारत ने कॉमनवेल्थ में लॉन बॉल में कभी मेडल नही जीता था। लेकिन भारत ने इतिहास रचते हुए सीधे गोल्ड मेडल से अपना खाता खोला है।
संबंधित खबरें…
CWG 2022 Day 5: आज 9 मेडल के लिए भारत का मुकाबला, जानें क्या है पांचवें दिन का पूरा शेड्यूल