BCCI ने भारतीय महिला टीम का सालाना कॉन्ट्रैक्ट किया जारी, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ हुई लिस्ट A में शामिल

0
233
India Women

BCCI ने भारतीय महिला टीम की सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। पुरुष क्रिकेटरों के अलावा महिला क्रिकेटरों की भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ को फायदा हु आ है। दोनों खिलाड़ी अब ग्रुप ए में शामिल हो गई हैं। इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव पहले से ही मौजूद हैं। लिस्ट ए में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना केवल 50 लाख रुपये ही मिलते हैं।

BCCI

वहीं भारतीय महिला टीम की वनडे कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी ग्रुप बी में कायम हैं। इस ग्रुप में खिलाड़ियों को साल में 30 लाख रुपये मिलते हैं। हालांकि जेमिमा रोड्रिग्वेज को नुकसान हुआ है। उन्हें ग्रुप बी से ग्रुप सी में डिमोट कर दिया गया है। जेमिमा को अब साल में 10 लाख रुपयें ही मिलेंगे।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए कैसे करता हैं खिलाड़ियों का चयन?

खिलाड़ियों के ग्रेड पर फैसला लेने के लिए बीसीसीआई ऑफिस के तीन अधिकारी, पांच सेलेक्टर्स और टीम इंडिया के हेड कोच मौजूद होते हैं।

भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड ए प्लस: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जयसप्रीत बुमराह। 

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत। 

ग्रेड बी: चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा। 

ग्रेड सी: शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल। 

संबंधित खबरें

BCCI ने भारतीय टीम का सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट किया जारी, कई प्रमुख खिलाड़ियों को हुआ करोड़ों का नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here