भारत के बाद पकिस्तान नहीं, एशिया कप में इस टीम का दबदबा; सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी यहीं से

0
4

एशिया में क्रिकेट की बात हो और भारत-पाकिस्तान का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दोनों टीमें इस महाद्वीप की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती हैं। लेकिन एशिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशिया कप में जीत के मामले में तस्वीर कुछ और ही बयां करती है।

1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर अब तक 16 बार खिताबी जंग खेली जा चुकी है। इसमें भारत ने 8 बार चैंपियन बनकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। हैरानी की बात है कि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप अपने नाम किया है।

पाकिस्तान का प्रदर्शन अपेक्षाकृत फीका रहा है और वह अब तक केवल 2 बार ही इस खिताब को जीत पाया है। आंकड़ों से साफ है कि एशिया कप में भारत और श्रीलंका का वर्चस्व रहा है, जबकि पाकिस्तान को अपनी स्थिरता और बड़े मौकों पर प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।

एशिया कप विजेताओं की सूची (1984–2025)

सीजनफॉर्मेटचैंपियनखिताब संख्या
1984ODIभारत1
1986ODIश्रीलंका1
1988ODIभारत2
1990-91ODIभारत3
1995ODIभारत4
1997ODIश्रीलंका2
2000ODIपाकिस्तान1
2004ODIश्रीलंका3
2008ODIश्रीलंका4
2010ODIभारत5
2012ODIपाकिस्तान2
2014ODIश्रीलंका5
2016T20Iभारत6
2018ODIभारत7
2022T20Iश्रीलंका6
2023ODIभारत8
2025T20I

इसके साथ यह भी गौर करने वाली बात है कि श्रीलंका ने अब तक इस टूर्नामेंट के 13 फाइनल खेले हैं, जिनमें से 7 बार उपविजेता रहा है। वहीं पाकिस्तान केवल 5 फाइनल तक पहुंच सका है और 3 बार उपविजेता रहा। भारत ने अब तक 11 फाइनल में खेला है, जिसमें से 3 बार उपविजेता बना है। यानी फाइनल में पहुंचने के मामले में श्रीलंका भारत से भी आगे है।

एशिया कप में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा

इतना ही नहीं, एशिया कप के इतिहास में व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स पर भी श्रीलंका का दबदबा साफ नजर आता है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनर सनथ जयसूर्या के नाम है, जिन्होंने 25 मैचों में कुल 1220 रन ठोके हैं। वहीं, गेंदबाजी में भी शीर्ष स्थान श्रीलंका के ही पास है — तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 15 मैचों में 33 विकेट चटकाकर यह उपलब्धि हासिल की है।