Arjun Tendulkar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल कर दिखाया है। रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने शतक लगाया। अपने पहले मैच में तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है। गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने शानदार शतक लगाया है। संयोग से, 34 साल पहले 1988 के दिसंबर में सचिन ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर भी 100 रन बनाए थे।
2018 में अर्जुन का अडर-19 डेब्यू
अर्जुन, मैच के दौरान 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और अपने साथी शतकवीर सुयश प्रभुदेसाई के साथ 200 रन की साझेदारी की। बता दें कि अर्जुन ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अंडर-19 में डेब्यू किया था। बॉलिंग ऑलराउंडर माने जाने वाले अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें टीम की ओर से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

अर्जुन तेंदुलकर को रणजी डेब्यू में लगा वक्त
बता दें कि अर्जुन कपूर को रणजी डेब्यू में बहुत वक्त लगा है। अगर उनके पित सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वो अपनी प्रतिभा का लोहा बेहद कम उम्र में ही मनवा दिया था। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने रणजी डेब्यू कर लिया था जबकि बेटे अर्जुन को 23 साल का होने के बाद यह मौका मिला। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और 14 नवंबर 1987 को उन्होंने पहला रणजी मुकाबला खेला था। अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ और उनको रणजी डेब्यू करने का मौका 13 दिसंबर 2022 को मिला।
अर्जुन के पिता महान सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू भी चमकीला नहीं रहा था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट व वन-डे में डेब्यू किया था। 15 नवंबर 1989 को टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेंदुलकर को पहली पारी में सिर्फ एक ओवर करने को मिला था, जिसमें उन्होंने 10 रन खर्च किए थे। वहीं 17 वर्षीय सचिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तब वकार यूनिस ने उन्हें 15 रन के स्कोर पर आउट किया था।
यह भी पढ़ें:
- Mumbai Indians ने अर्जुन तेंदुलकर के जगह सिमरजीत सिंह को किया टीम में शामिल
- IPL 2021 : धोनी के छक्के से प्लेऑफ में पहुंची Chennai Super kings, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया