Vastu Shastra Tips: पेड़-पौधों को एक सकारात्मक उर्जा के साथ जोड़कर देखा जाता है। यह आपके आस-पास के वातावरण के साथ- साथ मन को भी शुद्ध रखने में सहायता करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनका सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। कई पेड़- पौधे ऐसे होते हैं जब हम उनके आस-पास से चलते-फिरते या गुजरते हैं तो इनकी पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी हमारे ऊपर प्रभाव डालती हैं। इसलिए घर में पौधे लगाने से पहले इसकी पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक है। आइए आपको बताते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए।

Vastu Shastra Tips: आर्थिक तंगी का कारण बनता है खजूर (Palms) का पेड़
खजूर के पेड़ देखने में बहुत ही सुंदर माने जाते हैं। लेकिन माना जाता है कि खजूर के पेड़ को घर के अंदर लगाने से आर्थिक तंगी आती है। इसे घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। भले ही यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। बता दें कि इस पेड़ की ऊंचाई अधिक होती है।

कांटेदार पौधे (Cactus)
गुलाब को छोड़कर घर हो या कार्यालय कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। कैक्टस, या अन्य आकर्षक दिखने वाले कांटेदार पौधों को रखने से आप आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं।

इमली (Tamarind)
घर के अंदर भूलकर भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है भूत-प्रेत और बुरी नजर लगने का डर होता है। साथ ही घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी अशुभ प्रभाव पड़ता है।

मदार (Giant calotrope ) का पेड़
माना जाता है कि मदार का पेड़ भी घर के लिए शुभ नहीं होता। जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है उन्हें घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के पेड़ केवल खुले स्थानों पर ही उगाए जा सकते हैं।

सूखे पौधे (Dead plants)
मृत, मुरझाये या सूखे पौधे भी घर में कभी नहीं रखने चाहिये। ये भाग्य में बाधा डालते हैं। वहीं लोग अक्सर बुके को घर पर सजाकर छोड़ देते हैं और फिर फूल सूख जाते हैं।
संबंधित खबरें:
- Rakhi 2022: भद्रा योग में क्यों वर्जित है राखी बांधना, कौन है भद्रा ? जानिए यहां
- Janmashtami 2022: जानें कब रखा जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत, बन रहे हैं कई शुभ योग