Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।वृषभ राशि के लोग मेहमानों के आगमन से होंगे खुश, तुला राशि के जातकों को होगी धन प्राप्ति।

Horoscope And Panchang: जानिये 14 सितंबर 22 का पंचांग
तिथि | चतुर्थी |
पक्ष | कृष्ण |
वार | बुधवार |
सूर्योदय | 5:45 एएम |
सूर्यास्त | 7:04 पीएम |
राहूकाल | 02:20 से लेकर 03:10 पीएम |
नक्षत्र | भरणी |
सूर्य | सिंह राशि |
चंद्रमा | मेष राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:40 – 01:49 पीएम |
मास | अश्विन |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

मेष:मेष राशि के लोगों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में जमकर शिरकत करेंगे। इस दौरान खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें।
वृषभ:वृषभ राशि के जातकों का दिन शुभ बीतने वाला है। अचानक मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। घर के काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन:मिथुन राशि के लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कर्क:कर्क राशि के लोगों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान अपने सभी जरूरी दस्तावेजों का ध्यान रखें।
सिंह: सिंह राशि के लोगों का वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है। शाम के समय दोस्तों के साथ आउटिंग की योजना बना सकते हैं।
कन्या:कन्या राशि के लोगों को मन धर्म-कर्म में लगेगा। धार्मिक कामों में भाग लेंगे। दिन के दूसरे हिस्सा मेहमानों की खातिरदारी करने में बितेगा।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल
तुला : तुला राशि के जातकों को आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी। खाने पीने के मामले में सावधानी बरतें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का दिन ठीकठाक गुजरेगा। काम को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु: धनु राशि के लोगों को दोस्तों से उपहार की प्राप्ति होगी।नए कार्यों के आगाज के लिए दिन बेहतर है। पिछले कई दिनों से घर में चल रहे दुविधायुक्त माहौल में सुधार होगा।
मकर: बेशक कुछ लोगों को आपका काम पसंद नहीं आए, बावजूद इसके आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटे रहें।रिटेल व्यापारियों के कारोबार (Business) में वृद्धि होगी
कुंभ: कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था दूर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें। शत्रु भी आज आपसे मित्रतापूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे।
मीन: अतिवादी विचारों से दूर रहें। कुछ लोग आपको गलत तथ्यों के आधार पर उकसाने का प्रयास करेंगे। आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। भक्ति और पूजा की तरफ मन लगेगा।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: कन्या राशि के जातक खेलकूद में रहेंगे अव्वल, कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान
- Horoscope And Panchang: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, मीन राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार