Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के लोग संयमित होकर करें काम, कर्क राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ।
Horoscope And Panchang: जानिये 14 जुलाई 22 का पंचांग
तिथि | श्रावण |
पक्ष | कृष्ण |
वार | गुरुवार |
सूर्योदय | 5:15 एएम |
सूर्यास्त | 7:00 पीएम |
राहूकाल | 02:10 से लेकर 03:54 पीएम |
नक्षत्र | उत्तराषाढ़ा |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | मकर राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 11:59- 12:55 पीएम |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | दक्षिण दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष: मेष राशि के जातकों को आज संयमित होकर काम करना होगा।आज आपको ससुराल पक्ष की तरफ से लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का मन आज काम में नहीं लगेगा। काम के प्रति लापरवाही करने से बचें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। नए संपर्क बनेंगे, जोकि आपके आगे के भविष्य के लिए श्रेष्ठ साबित होंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज खानपान में संयम रखना होगा। मन में कई प्रकार के ख्याल आएंगे। कारोबार विस्तार क बारे में सोचेंगे।
कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहने वाला है। जमीन और भवन से जुड़े सभी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। आज अपने पुराने दोस्तों के साथ बातचीत हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
धनु: धनु राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है। खानेपीने से लेकर अपने सामान का बेहद ध्यान रखें। काम के दौरान किसी से बेवजह बहस न करें।
मकर: मकर राशि के लोगों की सेहत नरम बनी रहेगी। किसी भी काम को लेकर परेशान न हों। घर के किसी बड़े सदस्य से पूरी मदद मिलेगी।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों को आज नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है।दिन बेहतर जाने वाला है।
मीन: मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी।अपनी सेहत का ध्यान रखें।
संबंधित खबरें