Horoscope and Panchang: आज 25 फरवरी दिन शुक्रवार फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, विक्रमी संवत 2078 है। आज सवार्थ सिद्धी योग बना हुआ है। सूर्योदय 6 बजकर 50 मिनट सुबह, सूर्यास्त सायं 6 बजकर 18 मिनट पर होगा। राहूकाल 11 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट के बीच रहेगा। आज के भविष्यफल (Prediction) में तुला (Libra) राशि के जातकों को नया रोजगार मिलने की संभावना है, वहीं मिथुन (Gemini) राशि के लोग आज के दिन घूमने में अपना समय बिताना पसंद करेंगे। चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि के बाद धनु में होने से कई राशियों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Horoscope: आज का राशिफल
मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने के लिए जुटे रहेंगे। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। ऐसे में परेशान होने की बजाय उनकी स्वास्थ्य जांच करवाएं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ: इस राशि के जातक आज घरेलू काम निपटाएंगे। घर पर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें।
मिथुनर: मिथुन राशि के जातक आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज का दिन मौजमस्ती के बीच गुजरेगा। आज किसी निकटतम व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। रिश्तेदारी में संबंध खराब हो सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बेहद लाभदायक रहेगा। आज के दिन वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका हर काम अच्छा जाएगा। लोगों के बीच आप कामयाब होंगे।
Horoscope: सिंह:सिंह राशि के जातक आज संतुलित व्यवहार बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में दूसरों की सलाह के बजाय खुद के विवेक से काम करें, सफलता मिलेगी।

कन्या: कन्या राशि के जातक आज कुछ नया करने में विश्वास रखेंगे। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाकर रखें, जीवन में अपनी सोच सकारात्मक रखें। दूसरों से लड़ने की बजाय खुद की गलतियां ठीक करें।
तुला: तुला राशि के जातकों को आज नई नौकरी मिल सकती है। पिछले दिनों किए गए कार्यों का फल अब आपको मिलने वाला है। लोगों की चुगली करने से बचें, ससुराल में संबंध खराब हो सकते हैं। भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। अपने मन की बात किसी के साथ साझा न करें। संतान पक्ष की ओर से सुखमय समाचार मिलेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों को नौकरी और पढ़ाई में तरक्की मिलने की संभावना है।व्यापार अथवा कारोबार से जुड़े लोगों को अपने पार्टनर से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। आज कोर्ट, कचहरी के मामलों को टाल दें।
मकर: मकर राशि के लोगों को संबंध बेहतर बनाने की जरूरत है। किसी पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी को संयमित रखें। अपने घुटने और पेट का ध्यान रखें। योग और ध्यान का सहारा लें।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेमिसाल रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
मीन: मीन राशि के लोगों को संयमित होकर चलने की जरूरत है। घर में छोटों के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें, भविष्य के लिए निवेश करने पर जोर दें, आपस में संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: कर्क राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करने से मिलेगा लाभ
- Horoscope and Panchang: धनु राशि के जातकों को मिल सकता है उपहार