Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है?जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे मेष राशि के जातक, धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल।

Horoscope And Panchang:यहां जानिये 16 जून 22 का पंचांग
तिथि | द्वितीया | |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | गुरुवार | |
सूर्य | मिथुन | |
सूर्योदय | 05:10 एएम | |
सूर्यास्त | 06:55 पीएम | |
चंद्रमा | धनु राशि | |
राहूकाल | 12:00 से 12:54 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | ज्येष्ठ | |
अभिजीत मुहूर्त | 12:00 से 12:54 पीएम तक | |
दिशा शूल | दक्षिण दिशा |
Horoscope And Panchang:जानिये कैसा गुजरने वाला है मेष से कन्या राशि वालों का दिन?

मेष:मेष राशि के जातक आज किसी मांगलिक समारोह में भाग लेंगे।मन प्रसन्न रहेगा। आज खुशखबरी मिल सकती है। मनचाहे काम पूरे होंगे।
वृषभ:वृषभ राशि के जातकों को आज अन्य दिनों की अपेक्षा काम अधिक करना पड़ेगा। अपनी मां की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।
मिथुन:मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यालय में अतिरिक्त काम मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क:कर्क राशि के लोगों को आज कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यालय में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा।
सिंह:सिंह राशि के जातक आज से अपने नए कार्य की शुरुआत करेंगे। पूजा करने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं।
Horoscope And Panchang: जानिये कैसा रहने वाला है कन्या से लेकर मीन राशि का हाल
कन्या:कन्या राशि के जातकों को आज ससुराल पक्ष से बुलावा आ सकता है। अपने काम के प्रति एकाग्रचित रहेंगे। नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोचेंगे।
तुला:तुला राशि के जातक लंबी यात्रा के बाद वापस लौटेंगे।थकान और गर्मी से चिड़चिड़ापन रहेगा। मन को संयमित रखें। दूसरों से बात करते समय वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक:इस राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सभी सदस्य अपने अपने कामों को लेकर व्यस्त देखे जाएंगे।
धनु:धनु राशि के जातकों को आज पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक रूप से तनाव अपने ऊपर न लें।
मकर:मकर राशि के जातकों को मानसिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।कहीं से अचानक रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
कुंभ:कुंभ राशि के लोगों को आज परिश्रम अधिक करना होगा। घर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद पर संयम रखना बेहद जरूरी है।
मीन:मीन राशि के जातक आज मांगलिक कार्यों में शिरकत करेंगे। मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। किसी मित्र से तोहफा मिलेगा।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang:वृषभ राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान, तुला राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता
- Horoscope And Panchang:वृषभ राशि के जातकों की रहेगी व्यर्थ की भागादौड़ी, सिंह राशि के जातक नए कारोबार की करेंगे शुरुआत