Horoscope And Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मकर राशि के जातक करेंगे सैर-सपाटा, मीन राशि के लोग सेहत का रखें ध्यान
Horoscope And Panchang: जानिये 17 जून 22 का पंचांग
तिथि | तृतीया | |
नक्षत्र | उत्तराषाढ़ा | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | शुक्रवार | |
सूर्य | मिथुन | |
सूर्योदय | 05:00एएम | |
सूर्यास्त | 06:40 पीएम | |
चंद्रमा | मकर राशि | |
राहूकाल | 10:47 से 12:27 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | ज्येष्ठ | |
अभिजीत मुहूर्त | 12:00 से 12:54 पीएम तक | |
दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये कैसा रहने वाला है मेष से लेकर कन्या राशि वालों का दिन

मेष: मेष राशि के जातकों को आज कार्यालय में अधिक काम करना पड़ेगा। बेवजह का तनाव न लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। ठंडा खाने से बचें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। अनिद्रा और पेट दर्द की शिकायत से परेशान रहेंगे।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज खेलकूद के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यालय में अधिकारियों के सहयोग से हर काम पूर्ण कर लेंगे।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को बेवजह की मानसिक चिंता सताएगी। घर पर किसी बड़े के साथ अनबन हो सकती है।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह: सिंह राशि के लोग आज से अपने नए कारोबार की शुरुआत करेंगे। घर पर किसी मेहमान के आने से व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा होगा। अपनी सास की सेहत का ध्यान रखें। किसी को बुरा लगे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।
Horoscope And Panchang: जानिये कैसा रहने वाला है तुला से लेकर मीन राशि वालों का दिन
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है।ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।
धनु: धनु राशि के जातकों का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा।छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मकर: मकर राशि के जातक आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर पर मांगलिक कार्यों को लेकर चर्चा होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज कहीं से सम्मान या उपहार की प्राप्ति हो सकती है।मन में किसी प्रकार का अज्ञात भय बना रहेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होगा।परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के लोग करेंगे यात्रा,Positive Energy से भरपूर रहेंगे तुला राशि के जातक
- Horoscope and Panchang: कर्क राशि के जातकों के लंबित काम होंगे पूरे, सिंह राशि के जातक सैर-सपाटे पर जाएंगे