Holi 2023 के मौके पर बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

Holi 2023:

0
141
Holi 2023 ki top update
Holi 2023 ki top update

Holi 2023: फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को पूरा देश होली का पर्व मनाएगा।इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को होना है, जबकि रंगों की होली 8 मार्च को खेली जाएगी। पंचांग और ज्‍योतिष मतानुसार होली के के मौके पर कुछ ग्रहों की स्‍थिति में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। होली के मौके पर पूरे 30 वर्ष बाद शनि ग्रह स्‍वराशि कुंभ और 12 वर्ष बाद देव गुरु बृहस्‍पति स्‍वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। इसके साथ-साथ कुंभ राशि में त्रिग्रही योग भी बना हुआ है। यानी एक साथ शनि, सूर्य और बुध त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में किस राशि के सितारे चमकेंगे, आइए जानते हैं यहां?

Holi 2023: जानिए किस राशि पर क्‍या रहेगा असर?

वृषभ – होली के मौके पर बेहद शुभ योग बन रहा है। इससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर बन रहे हैं। पद, प्रतिष्‍ठा में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों का भाग्‍योदय होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मार्ग प्रशस्‍त्र होगा।कहीं से खुशखबरी मिल सकती है।कारोबार में लाभ की स्‍थिति बनी हुई है।धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा।

वृश्‍चिक- शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग बना हुआ है।वाहन की खरीद कर सकते हैं।कारोबार में उन्‍नति हो सकती है।आर्थिक स्‍थिति बेहता होगी।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए दुर्लभ योग बना हुआ है।ज्‍योतिषियों के अनुसार धन लाभ के योग बने हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों बहुत उत्‍तम परिणाम प्राप्‍त होंगे।परिवार में उत्‍तम माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here