Dussehra 2022: देखना है भव्य रावण दहन? इन जगहों पर जा सकते हैं आप

सदर बाजार रावण दहन अपने प्रियजनों के साथ घूमने और आतिशबाजी की भव्यता का आनंद लेते हुए स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए एक अच्छी जगह है।

0
206
Dussehra 2022
Dussehra 2022

Dussehra 2022: नौ दिनों का पर्व उत्सव, दुर्गा पूजा अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को देशभर में विजयदशमी या दशहरा मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचीन हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। इतना ही नहीं, प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, मां दुर्गा ने आज ही के दिन महिषासुर नामक महा राक्षस का भी बध किया था। अर्धम पर धर्म का, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक मानते हुए आज के दिन कई जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर यानी आज रावण दहन का कार्यक्रम है।

Dussehra 2022: दिल्ली में रावण दहन देखने के 5 सर्वश्रेष्ठ जगह

लाल किला मैदान, दिल्ली

लाल किला मैदान दिल्ली, रावण दहन देखने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है। दशहरा के भव्य उत्सव को देखने के लिए प्रख्यात हस्तियां, राजनेता भी इस मैदान में आते हैं। लगभग 10 दिनों तक यहां उत्सव के माहौल में मेलों का आयोजन किया जाता है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: लाल किला (वायलेट लाइन)

नेता सुभाष पार्क, पीतमपुरा

लाइट्स, साउंड और फेस्टिव एक्शन ही एनएसपी में फेस्टिव फेयर की भरपाई करते हैं। यहां आने पर, भव्य और शानदार स्ट्रीट फूड स्टालों को देखने से न चूकें। यहां भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: नेताजी सुभाष प्लेस एनएसपी (रेड लाइन)

download 23
Dussehra 2021 (file photo)

जनकपुरी रामलीला मैदान

दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए एक और बेहतरीन जगह है जनकपुरी रामलीला मैदान। यहां हर साल भव्य दुर्गा पूजा का आयोजम किया जाता है। विजयादशमी के दिन यहां रावण, कुंभकरण और मेधनाद के पूतले को आग के हवाले किया जाता है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: जनकपुरी पश्चिम (ब्लू लाइन)

जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली

जेएलएन स्टेडियम कई उत्सवों और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जाना जाता है। दशहरा समारोह का आनंद लेने के लिए इस विशाल मैदान में दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जाया जा सकता है। यहां भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: जेएलएन स्टेडियम (वायलेट लाइन)

रामलीला मैदान, सदर बाजार, दिल्ली कैंट

सदर बाजार रावण दहन अपने प्रियजनों के साथ घूमने और आतिशबाजी की भव्यता का आनंद लेते हुए स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए एक अच्छी जगह है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: सदर बाजार छावनी (मैजेंटा लाइन), चांदनी चौक (येलो लाइन)

गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुछ स्थानों पर पैदल चलने या ऑटो या ई-रिक्शा लेने की आवश्यकता हो सकती है। अपने निकटतम मेट्रो स्टेशन से मैप का इस्तेमाल कर के इन जगहों पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर इन जगहों पर आज पहले पहुंचते हैं तभी आगे सीट मिलेगी, अन्यथा भीड़ में आप पीछे छूट जाएंगे।

दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here