Mangal Budh Yuti 2024: 3 राशि के लोगों को मिलेगा छप्पर फाड़ लाभ जब मंगल और बुध देव आएंगे एक साथ

0
30

Mangal Budh Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशि वालों के जीवन को प्रभावित करता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन कर एक साथ आता है तो उसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। जनवरी में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हैं और कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। 27 जनवरी को मंगल-बुध की युति होगी यानी दोनों ग्रह एक साथ आएंगे। इस दिन रात 8 बजकर 25 मिनट पर बुध और मंगल ग्रह साथ होंगे। ऐसे में इन दो ग्रहों की युति (मिलन) तीन राशियों के लिए खास है। ये शुभ योग पांच साल बाद बनने जा रहा है और जब मंगल और बुध देव आएंगे तब इन तीन राशि वालों को छप्परफाड़ लाभ पहुंचाएगा। आइए जानें इन 3 लकी राशियों के बारे में…

मेष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को इस योग का विशेष लाभ होने वाला है।
बुध-मंगल की युति से जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा।
धन से जुड़ी मुश्किलों का समाधान होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छी बनेगी।
बड़े भाई या पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा।
जॉब में बॉस का साथ मिलेगा, नौकरीपेशा लोगों को खूब तरक्की मिलेगी।
इस समय सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

कन्या

इस राशि के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।
इस दौरान कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
जो भी काम इस समय अटके हुए हैं वे सभी एक-एक करके पूरे हो जाएंगे।
कन्या राशि से जुड़े लोगों को मंगल देव की कृपा प्राप्त होगी।
मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव नजर आएगा।
मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध-मंगल की युति शुभ है।
मंगल ग्रह उन्नति और लाभ के कारक बनेंगे।
परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।
कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा।
अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी मंगल देव की कृपा से खुशहाल रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

Lucky Zodiac Sign: इन राशियों की लड़कियां ससुराल में सास की होती हैं लाडली, जानें क्या आपकी भी है इसमें शामिल

Shani Dev: सूर्यास्त के बाद इस कार्य से प्रसन्न होते हैं शनि महाराज, जमकर बरसाएंगे बेशुमार धन-दौलत

Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here