Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की !

0
42

Shaniwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन लोग शनि के दोष को दूर करने के लिए पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन अगर शनिदेव की सच्ची श्रद्धा से भक्ति की जाए तो मनोकामना पूरी होती है। शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

Shaniwar ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। अगर शनि देव नाराज हो जाते है तो राजा को रंक बना देते हैं और खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसलिए शनिवार के दिन ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे की शनिदेव नाराज हो जाए और आप कंगाल हो जाए। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाने पाना चाहते है तो आप शनिवार के दिन भूलकर भी यें काम ना करें।

शनिवार के दिन करें लोहे की चीजें खरीदने से परहेज

शनिवार के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदना चाहिए। लोहा खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
इससे आपको नौकरी और व्यापार में समस्याएं हो सकती है साथ ही आपके सारे बनते काम बिगाड़ सकते हैं।
शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें दान करना शुभ होता है।

नमक न खरीदें

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है इसलिए आपको नमक खरीदने से बचना चाहिए।
ऐसा करने से आपको शनि दोष लग जाता है और ये दोष बेहद ही बुरा भी साबित हो सकता है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और शाम को दीया जलाना चाहिए।

काला तिल खरीदने से करें परहेज

शनिवार के दिन काला तिल खरीदना अति अशुभ माना गया है।
शनिवार के दिन काला तिल खरीदने से आपको कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिन काले तिल और सरसों के तेल से शनिदेव की पूजा की जाती है इसलिए इन चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए।

सरसों का तेल

शनिवार के दिन सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए।
सरसों का तेल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है अशुभ माना जाता है।
ऐसा करने से शनि देव रुठ जाते हैं और इस काम को करने से आपको जीवनभर दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

कैंची न खरीदें

कैंची को भी आपको शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
ऐसा करने से घर पर लड़ाई रहती है और परिवार में आपसी मतभेद बना रहता है।
ऐसे भी माना जाता है कि आपको खाली कैंची भी नहीं चलानी चाहिए।

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि APN NEWS किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें:

Shaniwar Ke Totke: शनिवार की शाम को करें ये चमत्कारी टोटके, बदल जायेगी किस्मत…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here