महाराष्ट्र एक बार फिर खबरों की सुर्खियो में छाया हुआ है। वहां के राजनीतिक गलियारों में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे के बीच जंग चल रही है। राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तमाचा मारने की बात कह दी तो गुस्साए शिवसैनिकों ने नारायण राणे को मुर्गी चोर बता दिया है।

नारायण राणे और उद्धव ठाकरे के बीच इसकदर विवाद हो रहा है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता मुंबई से लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों में मारा मारी कर रहे हैं। इस बीच नासिक स्थित बीजेपी के दफ्तर पर शिवसैनिकों द्वारा पथराव करने की खबर भी सामने आ रही है। इसका वीडियो में सोशल मीडिया पर है।

नारायण राणे के विवादित बयान से भड़के शिवसैनिक जुहू स्थित राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दोनों गुट एक दूसरे पर वार कर रहा है। बता दें कि सिर्फ नासिक ही नहीं बल्कि अब अमरावती, रत्नागिरी समेत कई शहरों में नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

दरअसल नारायण राणे महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सो में जन आशीर्वाद यात्र निकाल रहें हैं। शिव सेना यात्रा को लेकर पहले से ही हमलावर है। इस बीच पिछले दिनों नारायण राणे की यात्रा रायगढ़ के महाड पहुंची थी। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश को आजादी मिले हुए कितने साल हुए… अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।’

अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर नारायण राणे ने सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा कि,”मैंने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। इसकी जांच करा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा मैं कोई छोटा मोटा आदमी नहीं हूँ, केंद्रीय मंत्री हूँ'”

नारायण राणे के बयान से नाराज शिवसेना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल गई है। वहीं शिवसैनिक मुंबई की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए राणे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस बीच नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रत्नागिरी के पास उन्हें रोका गया, पुलिस ने उन्हें पीटने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें:

नारायण राणे और उद्धव ठाकरे के बीच जंग, बताया मुर्गी चोर, मारो तमाचा, गिरफ्तारी का आदेश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here