यमुना (Yamuna) की सफाई पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) चारों तरफ से घिरी हुई है। छठ पूजा (Chhath Puja) के बाद दिल्ली की यमुना की जो तस्वीर सामने आई है, उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि यमुना नदी में 80 फीसदी गंदगी सीधे दिल्ली से जाती है। बीजेपी का यह भी कहना है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को STP के लिए ₹2409Cr दिए थे जो आज तक नहीं लगे।
जुबान का पक्का हूं-Arvind Kejriwal
इन्हीं बात विवाद के बीच केजरवीला ने दिल्ली की जनता से यमुना को लेकर फिर वादा कर दिया है। केजरीवाल ने यमुना को साफ करने के लिए 2025 तक समय मांगा है। उन्होंने कहा कि अलग अलग जगह सीवर कनेक्शन लगाए जाएंगे। इस पर दिल्ली बीजेपी ने तंज किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इस चुनाव में वादा किया था कि अगले चुनाव तक हम Yamuna साफ कर देंगे। अगले चुनाव से पहले मैं आप सब के साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल ने कहा मैं जो कहता हूँ, वो करता हूँ। ज़ुबान का पक्का हूँ। अगले चुनाव के पहले यमुना ज़रूर साफ़ करेंगे।
स्क्रिप्ट वही है- BJP
इस पर दिल्ली बीजेपी ने तंज किया है। दिल्ली बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, स्क्रिप्ट वही, तारीख नई। यमुना जी की सफ़ाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।
दिल्ली बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा ट्वीट किए गए वादे वाले वीडियों को रीट्वीट करते हुए एक ही फ्रेम में केजरीवाल के सभी वादों को दिखाया है, जिसमें केजरीवाल 2015 से ही यमुना को साफ करने की गारंटी दे रहे हैं। वो जनता से अब तक वादे ही कर रही हैं।
छठ पूजा पर सामने आई तस्वीर
जाहिर है छठ पूजा के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में स्थित यमुना की ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। जहरीले पानी में महिलाएं पूजा कर रहीं थीं, स्नान कर रहीं थीं।
खैर यह तो बात यमुना की है पर केजरीवाल दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी बीजेपी के निशाने पर हैं। दिल्ली में हालात इतने खराब हैं कि कोर्ट के अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
Delhi Pollution:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले पर आज Supreme court में होगी अहम सुनवाई