उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में अगले माह होने वाले विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) चुनाव से पहले राजनीतिक जंग तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतरने के बाद अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मैदान में उतर गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ANI सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अखिलेश यादव आजमगढ़ (Azamgarh) सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इस बाबत अखिलेश यादव ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Akhilesh Yadav को छोड़नी होगी लोकसभा की सदस्यता

मिली खबर के अनुसार अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभी अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। हलांकि इससे पहले 1 नवंबर को खुद अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव के ऐलान ने तब सबको चौंका दिया था। बता दें कि सपा प्रमुख अगर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी पड़ेगी।
Akhilesh Yadav के परिवार को बड़ा झटका

सपा के नज़दीकी सूत्रों के द्वारा मिली खबर के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव आजमगढ़ से लड़ेंगे। सपा की सैफ़ई, मैनपुरी, आज़मगढ़ सीटों पर मजबूत पकड़ है।
इसके साथ बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम परिवार को आज झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह की छोटी बहू Aparna Yadav आज बीजेपी में शामिल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपर्णा यादव बुधवार सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में वो लखनऊ कैंट सीट से चुनाव हार गयी थी।
यूपी में कुल 403 सीटें हैं। यहां सात चरणों में मतदान होना है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: आज मुलायम परिवार को लग सकता है झटका, Aparna Yadav BJP में हो सकती है शामिल
- Vijay Mallya आलिशान घर से होगा बेदखल, यूबीएस बैंक को मिला घर बेचने का अधिकार