Zara Hatke: ये कहानी है एक पाकिस्तानी लड़की की जिसने अपने भारतीय प्रेमी से मिलने के लिए अपने गहने बेच दिए और यहां तक कि दोस्तों से उधार भी लिया। अपने प्यार को पाने के लिए लड़की पहले तो पाकिस्तान से दुबई पहुंची और फिर वहां से काठमांडू की यात्रा की। जिसके बाद वह हिंदुस्तान में दाखिल हुई।
इकरा नाम की ये लड़की पिछले महीने बेंगलुरु से मिली, जहां वह एक हिंदू आदमी, मुलायम सिंह यादव के साथ रह रही थी, जो अब जेल में है। लड़की को रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया है। दरअसल पाकिस्तानी लड़की और भारतीय शख्स ऑनलाइन मिले और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला किया। इसके बाद, पाकिस्तानी लड़की कुछ महीने पहले नेपाल पहुंची और फिर उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली।
Zara Hatke: कैसे 16 वर्षीय इकरा भारत की यात्रा करने में रही कामयाब
कहानी सितंबर में शुरू हुई जब इकरा कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई। अभी भी सवाल है कि कैसे 16 वर्षीय इकरा कराची से दुबई से फिर काठमांडू और वहां से भारत की यात्रा करने में कामयाब रही। दरअसल लड़की को लगा था कि उसका प्रेमी मुस्लिम सॉफ्टवेयर इंजीनियर समीर अंसारी है जबकि वास्तव में अंसारी 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव, बेंगलुरु में एक सुरक्षा गार्ड था, जिसकी इकरा से ऑनलाइन लूडो गेम खेलते समय मुलाकात हुई थी।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है लड़की
यादव इकरा को नेपाल के रास्ते भारत में लाया। यादव ने यहां तक कि उसका नाम बदल दिया और आधार कार्ड बनाया साथ ही भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया। इकरा के घरवालों को उसके बेंगलुरु में होने का तब पता चला जब उसने पाकिस्तान में अपनी अपनी मां को फोन किया।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली इस लड़की के घरवालों का कहना है कि इकरा अपने पिता के पास लौट आई है जो उसे लेने के लिए लाहौर गए थे। भारत-पाक सीमा पर भारतीय अधिकारियों ने इकरा को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा।
यह भी पढ़े…