Viral News: आज के जमाने में सोशल मीडिया का अपना एक अलग ही जलवा है। यहां लोग मिलते भी हैं और बिछड़ते भी हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से मिल सकते हैं और बातें भी कर सकते हैं। इसी सोशल मीडिया का एक कमाल सामने आया है, जिसमें एक अमेरिकी लड़की को हरियाणा के लड़के से प्यार हो जाता है। फिर क्या होता है, वह लड़की 25 घंटे की फ्लाइट और 13 हजार से भी अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर लड़के से मिलने हरियाणा पहुंच जाती है। इतना ही नहीं वे दोनों कपल एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में भी बंध जाते हैं। वहीं, इस कपल की यह ज़रा हटके कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Viral News: ऐसे हुई दोनों की इश्क की शुरूआत
अमेरिका की स्टेफनी मारियाना और हरियाणा के पानीपत के निखिल कंवल सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से मिलते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्टेफनी, निखिल के फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक करती हैं और यहीं से इन दोनों की इश्क की शुरूआत होती है। निखिल ने बताया कि जून 2021 में उन दोनों की पहली बार बातचीत हुई। इसके बाद इनके इश्क की गाड़ी चल पड़ती है। फिर ये दोनों वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात भी करने लगते हैं।
निखिल बताते हैं कि एक बार वे स्टेफनी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे तभी उनकी मां ने देख लिया। इसके बाद से निखिल के परिवार वालों को पहली बार उनके रिश्तों की जानकारी हुई। निखिल कहते हैं कि उनकी मां को अंग्रेजी नहीं आती है, इसलिए मां और स्टेफनी में शुरू में सिर्फ हाय-हैलो ही हुई।
पिछले साल दिसंबर में हुई शादी
निखिल बताते हैं कि स्टेफनी और वे शादी के बंधन में पिछले साल 13 दिसंबर को बंध गए थे। निखिल के अनुसार, उनकी पत्नी स्टेफनी हरियाणवी के कुछ शब्द भी बोल लेती हैं। बता दें कि निखिल रेसलर रह चुके हैं। वहीं, इस कपल का यूट्यूब चैनल भी है। इन दोनों की जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। निखिल अपने रिश्ते को लेकर बताते हैं कि उन्हें अच्छा फील हो रहा है। वे कहते हैं ‘स्टेफनी मुझे पसंद करती हैं और मैं उन्हें पसंद करता हूं, सारी पसंद की बात है।’
वहीं, निखिल का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ दिख रहे हैं। उस वीडियो में उनके साथ स्टेफनी भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वह वीडियो नीरज चोपड़ा की बहन की शादी का है, जिसमें दोनों शामिल होने गए थे।
यह भी पढ़ेंः
पहले नजरें मिली… फिर दोस्ती… प्यार…, पढ़िए मेट्रो में सफर से शुरू हुई प्रेम कहानी की अनोखी दास्तान
Viral Video: मां से बिछड़ा हाथी का बच्चा, वनकर्मियों ने मिलाया तो हथिनी ने दिया आशीर्वाद