Gold Bricks Wedding: तराजू में एक तरफ पाकिस्तानी दुल्हन, दूसरे पलड़े में सोने की ईंटें, VIDEO देख लोगों के उड़े होश…

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन को सोने की ईंटों में तोला जा रहा है।

0
152
Gold Bricks Wedding: तराजू में एक तरफ पाकिस्तानी दुल्हन, दूसरे पलड़े में सोने की ईंटें, VIDEO देख लोगों के उड़े होश...
Gold Bricks Wedding: तराजू में एक तरफ पाकिस्तानी दुल्हन, दूसरे पलड़े में सोने की ईंटें, VIDEO देख लोगों के उड़े होश...

Gold Bricks Wedding: वे दिन गए जब शादियों को बेहद निजी और दो आत्माओं का मिलन माना जाता था। आजकल, जोड़े ऐसे रीति-रिवाजों को शामिल करने के तरीके ढूंढते हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो सकते हैं। फेमस डिज़ाइनर लहंगे पहनने से लेकर कैरिकेचर मेहंदी और न जाने क्या-क्या, जोड़े अपनी शादी को सफल बनाने के लिए हर चीज़ आज़माते हैं। आपको फिल्म जोधा अकबर का एक सीन याद ही होगा। जब अकबर से शादी के दौरान महारानी जोधा को सोने हीरे के जेवरातों से तोला जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक पाकिस्तानी शादी में। हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन को उसकी शादी के दिन सोने की ईंटों से तोला गया और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

दुबई में हुई इस शादी का वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि इस शादी में दुल्हन को सोने की ईंटों से तोला गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि सोने की ये ईंटें दहेज के तौर पर दी गईं या नहीं। इस कैप्‍शन में लिखा गया कि दुबई में पाकिस्तानी शादी की झलक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। दुल्हन के वजन के बराबर सोना तोला गया था।

Gold Bricks Wedding
Gold Bricks Wedding

शरीर के वजन के बराबर Gold Bricks से तोलते देख लोगों के उड़े होश

हमारे समाज में सोना एशियाई शादी का सबसे अभिन्न अंग रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान में। शादी के बंधन में बंधने पर दुल्हन को उसके परिवार की ओर से विशेष सोने के जेवर उपहार में दिए जाते हैं। एक पाकिस्तानी व्यवसायी ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए जब उसने अपनी बेटी को उसके शरीर के वजन के बराबर सोने की ईंटों से तोल दिया।

इस वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आते हैं। इस दौरान एक बड़े तराजू में दुल्हन बैठ जाती है। वहीं तराजू के दूसरे पैमाने पर सोने की ईंटे रखनी शुरू की जाती है। दुल्हन के बाराबर वजन की ईंटे रखी जाने के बाद दूल्हा इन पर अपनी तलवार रख देता है।

Gold Bricks Wedding
Gold Bricks Wedding

Gold Bricks से तोलते देख लोगों ने किया कटाक्ष

वहीं पाकिस्तान की ढेर होती आर्थिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अगर ये मेहर था तो वे सोने के पहाड़ को मेहर में ले गए। यदि पाकिस्तान के लोगों के पास इतना सोना है तो वे घटते विदेशी मुद्रा भंडार को सही कर सकते हैं। वहीं एक ने कहा कि तलाक को चांदी में नापेंगे या तांबे में?

इस शादी का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद ये तेजी से वायरल हुआ है। इस पर कई मिलियन व्यूज भी आ चुके हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये शादी किसकी थी। हालांकि पाकिस्तानी वेडिंग और दुबई के वैन्यू की बात वीडियो में बताई गई है। फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टग्राम पर लाखों की संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here