Video: चारपाई पर सो रही थी महिला, अचानक आया सांप…, देखें फिर क्या हुआ

0
273

सोचिए यदि आप अपने बेड पर सोए हों और आपके शरीर के ऊपर अचानक एक सांप आ जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? लगा न डर! चलिए अब आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताते हैं। इस वीडियो में एक महिला हरे पेड़ों के नीचे आराम से चारपाई पर लेटी हुई है। वहीं तब तक उसके शरीर पर अचानक कहीं से सांप आ जाता है। वीडियो को देखते ही लोगों को इस महिला के लिए काफी चिंता भी होती है। वहीं इस दृश्य को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई ओम नम: शिवाय लिख रहा है तो वहीं कोई इस वीडियो को बनाने वाले के बारे में अपनी बातें कह रहा है।

%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%AA %E0%A4%94%E0%A4%B0 %E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE 1 1
महिला के शरीर पर सांप

महिला को नहीं हुआ कोई नुकसान

महिला के शरीर पर अपना फन निकालकर बैठे इस सांप को देखते ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। लेकिन वहीं इस महिला को सांप ने कोई नुकसान तक नहीं पहुंचाया और चला गया। इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए यूजर ने जानकारी दी है कि “महिला को बिना हार्म पहुंचाए सांप अपने आप ही कुछ मिनटों के बाद चला जाता है।”

कहां का है यह वीडियो?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को लोगों के द्वारा काफी देखा जा रहा है। कई लोग तो इसे दो-तीन बार भी देख रहे हैं। वहीं अगर इस वीडियो की जगह की बात करें तो अभी तक यह मालूम नहीं चल सका है कि यह वाकई में कहां का वीडियो है। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा है कि उन्हें यह वीडियो उनके किसी एक दोस्त ने भेजी थी। हालांकि कमेंट्स में एक यूजर ने इस वीडियो को कर्नाटक के एक गांव का बताया है। वह यह भी दावा कर रहा है कि यह सांप वहां आधे घंटे से ज्यादा देर तक रुका था।

संबंधित खबरें

Burning City: ऐसा शहर जहां 60 साल से लगी हुई है आग, रहते हैं केवल 5 लोग, जानिए कैसे?

Zara Hatke News: दुल्हन को हनीमून पर छोड़ सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाना पति को पड़ा भारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here