
Guinness World Record Of Longest Briad:अक्सर हम लोगों को अजीबो-गरीब हरकतें और कारनामे करते देखते हैं। ये चीजें तब ज्यादा चर्चा का विषय बन जाती हैं जब इससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया जाता है। हाल ही में एक हेयरस्टाइलिस्ट ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, इस इस महिला ने एक चोटी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि इस महिला ने 9 फिट लंबी चोती बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।

Guinness World Record ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
दरअसल, Guinness World Record में अपना नाम दर्ज कराने वाली इस महिला का नाम दानी हिसवानी है। यह दुबई की फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं जो पिछले सात सालों को अपने प्रोफेशन को फॉलो कर रही हैं। दरअसल, इन्होंने एक महिला के बालों में 9 फिट लंबी चोटी बनाई है। इतना ही नहीं इन्होंने चोटी को डेकोरेट करने के लिए कईल तरह के हेयर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल किया है। यह चोटी बिल्कुल क्रिसमस ट्री की तरह लग रही है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। जिसके बाद इनके हेयरस्टाइल के रिकॉर्ड को लेकर कुछ यूजर्स इन्हें पर काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेयर स्टाइलिस्ट दूसरी महिला को सिर पर हेलमेट पहनाकर चोटी बना रही है। चोटी को और खूबसूरत बनाने के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बालों में कई एक्सटेंशन भी लगा रही है। अब तक इस वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
संबंधित खबरें: