Elephant video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह की वीडियो देखने को मिल जाएगी। अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इस समय एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर कोई जानवर इतना समझदार कैसे हो सकता है। हाथी वैसे तो लोगों का काफी प्रिय जानवरों में से एक माना जाता है।
लोगों को हाथी की वीडियो देखना काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर आए दिन हाथी के कई कारनामें वायरल होते रहते हैं। हाथियों को बुद्धिमान जानवर भी माना जाता है। बता दें कि आज जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है।
Elephant video: एक्स-रे लेने खुद अस्पताल पहुंचा हाथी
हैरानी की बात यह है कि हाथी को जैसा कहा जाता है वह वैसा ही करता है। हाथी के इस प्यारे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईडी @ikaveri ने शेयर किया है, जिसने कैप्शन में लिखा है कि , “हमें यकीन है आपने कभी किसी मरीज को एक्स-रे के लिए इतना सहयोग करते हुए नहीं देखा होगा। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें:
- मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग
- World Longest Nose: दुनिया का सबसे लंबी नाक वाला इंसान! आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, जानें कौन?