मिनटों में गड्ढे भरने की आसान तकनीक, Anand Mahindra बोले- भारत के लिए जरूरी

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चैयरमैन को ये तकनीक बेहद पसंद आई। वो खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुदको रोक नहीं पाए।

0
180
Anand Mahindra: पल भर में सड़क पर हुए गड्ढें को भरने का आसान तारीका, आनंद महिंद्रा ने कहा- भारत के लिए जरूरी
Anand Mahindra: पल भर में सड़क पर हुए गड्ढें को भरने का आसान तारीका, आनंद महिंद्रा ने कहा- भारत के लिए जरूरी

Anand Mahindra: देश के बड़े बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ दिलचस्प चीजे पोस्ट करते रहते हैं। उन्हें जब भी सोशल मीडिया पर कुछ इंटरेस्टिंग नजर आता है वो उसे अपने ट्विटर पर शेयर करते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने एक नई तकनीक को शेयर करते हुए कहा कि ये भारत के लिए बेहद जरूरी है। इस वीडियो में बारिश के समय सड़कों पर बने गड्ढो को भरने की तकनीक दिखाई गई है।

Anand Mahindra: पल भर में सड़क पर हुए गड्ढें को भरने का आसान तारीका, आनंद महिंद्रा ने कहा- भारत के लिए जरूरी
Anand Mahindra

बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढे हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतें होती है। भारत में सड़क पर गड्ढे होने के कारण कई बार बड़े हादसे तक हो जाते हैं। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ये तकनीक भारत के लिए बहुत उपयोगी बताई है।

Anand Mahindra: मिनटों में सड़क के गड्ढो से पाए छुटकारा

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन को ये तकनीक बेहद पसंद आई। वो खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुदको रोक नहीं पाए। दरअसल, वीडियो यूनाइटेड स्टेट्स बेस्ड कंपनी अमेरिकन रोड पैच की ओर से बनाए गए प्रोडक्ट का विज्ञापन है। इसमें एक पैच को सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने के लिए किया जा रहा है। इसे सड़क पर किसी चादर की तरह बिछा कर समतल कर दिया जा रहा है। जिससे गड्ढे वाली जगह एक दम सही हो जाती है।

यह तकनीक सड़क मरम्मत का ऐसा विकल्प है, जो बेहद आसान और कम समय में किया जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि मैं कहूंगा कि ये नई तकनीक है जो भारत के लिए जरूरी है। कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों को या तो ऐसी चीज बनाने या फिर इर फर्म के साथ सहयोग करने की जरूरत है।

Anand Mahindra: बारिश के दिनों में चालकों को होती है दिक्कतें

Anand Mahindra: पल भर में सड़क पर हुए गड्ढें को भरने का आसान तारीका, आनंद महिंद्रा ने कहा- भारत के लिए जरूरी
Anand Mahindra

बारिश के दिनों में सड़कों पर गड्ढे होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती है। गाड़ी चालक को ऐसे में गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में कई बार लोगों के साथ हादसे हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने का भी कोई आसान तरीका नजर नहीं आता। ऐसे में ये तकनीक बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here