‘बेशरम रंग’ पर ये कैसा बवाल?

इससे पहले भी कई स्टारों ने बिकिनी वाले आउटफिट्स के साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है।

0
205
deepika padukone saffron bikini
deepika padukone saffron bikini

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही है। गाने के वीडियो में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। हिंदू समूहों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिकिनी का रंग धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। बता दें कि सबसे पहले इस मामले को तूल देने वालों में से हैं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और ‘भगवा बिकिनी’ विवाद को जन्म दिया। नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने जो पहने वो आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि गाने को गंदी मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक हैं।

शाहरूख की दूसरी फिल्म पर भी असर

इस बीच ‘भगवा बिकिनी’ विवाद ने शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘डंकी’ के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कुछ लोगों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाहरूख की फिल्म डंकी की शूटिंग के दौरान विरोध करने की कोशिश की। हालांकि, फिल्मांकन शुक्रवार को ही खत्म हो गया था। फिल्म के सभी बड़े कलाकार घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि प्रदर्शनकारी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों से संबंधित थे।

0fc561cf1bf1c4bf1dca9576d29b08461671250043281453 original
deepika padukone saffron bikini ROW

मामले में अब तक क्या-क्या?

विवाद के बीच एक कांग्रेसी नेता ने नारीवादियों को भगवा रंग की बिकनी पहनने की सलाह दी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि नारीवादियों को मेरी सलाह है कि भगवा रंग की बिकिनी और ब्रा पहनकर इन भक्तों को जवाब दें। बता दें कि जब से आपत्ति उठाई गई, हैशटैग बॉयकॉट पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इसके अलावा, गाने पर साहित्यिक चोरी का भी आरोप लगाया गया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है कि ट्रैक को फ्रांसीसी गायक-गीतकार जैन के “मेकबा” से चुराया गया है।

विवाद के बीच अब दीपिका की जेएनयू वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं और बायकॉट की मांग उठ रही है। वहीं, यूपी के अयोध्या में भी ‘पठान’ के लेटेस्ट गाने में भगवा बिकिनी का विरोध करते हुए संत समाज ने नाराजगी दिखाई है। अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा कि मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि जिन भी थिएटर में पठान दिखाई जाए उन्हें फूंक दो। राजू दास ने शाहरुख कान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘पठान’ फिल्म में दीपिका पादुकोण ने साधु संतों और राष्ट्र के रंग भगवा को ठेस पहुंचाई है, यह बेहद बुरा है।

शाहरुख खान भी इन विवादों के बाद सामने आए और कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आपलोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं सबके सब जिंदा हैं। फिल्म ‘पठान’ के विवाद के बीच अब दीपिका पादुकोण के खिलाफ मंत्रालय तक शिकायत पहुंच गई है।

क्या इससे पहले भी किसी ने पहनी बिकिनी ?

बता दें कि इससे पहले भी कई स्टारों ने बिकिनी वाले आउटफिट्स के साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है। लेकिन इस पर आज तक कभी विवाद नहीं हुआ।

शर्मिला टैगोर ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ (1967)

कहा जाता है कि शर्मिला टैगोर किसी फिल्म में बिकिनी पहनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में उनका पहनावा भावी अभिनेत्रियों के लिए एक चलन भी तय किया।

download 2022 12 17T200646.710
शर्मिला टैगोर

‘बॉबी’ में डिंपल कपाड़िया (1973)

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया केवल 16 साल की थीं, जब वह ‘बॉबी’ में बिकिनी और अन्य ट्रेंडी आउटफिट में दिखाई देने के बाद एक फैशन आइकन बन गईं।

download 2022 12 17T200803.725
बॉबी’ में डिंपल कपाड़िया

हीरा पन्ना (1973) में ज़ीनत अमान

पूर्व मिस इंडिया उन अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में फैशन और स्टाइल में क्रांति ला दी। ज़ीनत अमान ने देव आनंद की ‘हीरा पन्ना’ में बिकनी में जलवा बिखेरा और फिरोज खान की ‘कुर्बानी’ (1980) में टू-पीस पोशाक में शानदार दिखीं।

34117575
जीनत अमान

वाणी कपूर इन वॉर (2019)

वाणी कपूर ने ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ में अपनी बिकिनी फ्लॉन्ट की थी और ‘बेफिक्रे’ में टू-पीस में भी धमाल मचाया था।

download 2022 12 17T201044.762
वाणी कपूर

मलंग में दिशा पटानी (2020)

दिशा पटानी, रोमांस-थ्रिलर, ‘मलंग’ में अपनी लाल बिकनी के साथ स्क्रीन पर आग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here