Sheila Dikshitउत्तरप्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के पांचवे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दावेदार रहीं शीला दीक्षित ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। शीला ने एक अख़बार से बात करते हुए कहा कि सियासत में तेवर, भाषा और रिश्तों में हो रहे बादलावों में पार्टी तालमेल बिठाने में लगी है।  आगे बोलते हुए उन्होंने कहा आपको समझना चाहिए राहुल गांधी अब भी परिपक्व नहीं हैं। उनकी उम्र इस बात की इजाजत नहीं देती है। उन्हें और वक्त मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने सियासत में लंबा वक्त और फासला तय किया है। समय आने पर वह प्रधानमंत्री भी बनेंगे। किसानों की बात करने वाले राहुल इकलौते राष्ट्रीय नेता हैं।’ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी नेत्री शीला के इस बयान के बाद राहुल विरोधी पार्टियों के निशाने पर हैं। इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Sheila Dikshitराहुल के बारे में बोलने के बाद शीला ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी नजर में प्रियंका एक संवेदनशील और बुद्धिमान नेता हैं और लोगों को बेहद ध्यान से सुनती हैं। सपा कांग्रेस गठबंधन को उन्होंने बहुत ही ख़ामोशी से अंतिम रूप दिया है। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने पर शीला ने कुछ नहीं कहा। खुद के प्रचार से दूर रहने और सपा कांग्रेस गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह खराब सेहत की वजह से प्रचार नहीं कर पा रहीं हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं लेकिन कांग्रेस-समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद अखिलेश यादव गठबंधन के सीएम उम्मीदवार बन गए। शीला के इस बयान के बाद यूपी में राजनीतिक माहौल गर्म होने के पूरे आसार हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here