Ice Hockey: लेफ़्टिनेंट गर्वनर कप आइस हॉकी चैंपियनशिप (Ice Hockey Championship)का आयोजन लेह में हुआ। इसमें महिला और पुरुषों की करीब आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र लद्दाख की महिला टीम रही। अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एलजी आइस हॉकी कप में लद्दाख महिला आइस हॉकी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

Ice Hockey: गर्व का पल बताया
इस मौके पर आईं सभी टीमों को संबोधित करते हुए उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ये बड़ी खुशी और गर्व का पल है। Ice Hockey में आज लद्दाख की महिला टीम ने अपनी शानदार प्रतिभा प्रदर्शित की है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन का मकसद अधिक से अधिक लोगों कें अंदर दबी प्रतिभा को बाहर निकालना और मजबूत प्लेटफार्म प्रदान करना है। कहा कि, इससे पूर्व भी कई चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों (Female Players)ने अपना लोहा मनवाया है।
Ice Hockey : 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैम्पियनशिप में भी अव्वल
गौरतलब है कि इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के काजा में चार दिवसीय 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें भी लद्दाख की महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आइस हॅाकी एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने शिरकत की थी।
इस मौके पर वीडियो कांफेंसिंग के जरिये जुड़े केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित भी किया था। उन्होंने कहा था कि आइस हॅाकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और लाहौल और स्पीति को बहुत बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने राष्ट्रीय महिला आइस हॅाकी चैपियनशिप 2022 का सफल आयोजन किया।
संबंधित खबरें
- Hockey Pro League 2021-22: भारत ने चीन को दी पटकनी, महिला टीम ने किया कमाल
- England ने कहा कोवीशील्ड वैक्सीन नहीं मंजूर, भारत का पलटवार- Indian Hockey Team नहीं लेगी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा