World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दौरान लीकेज से हैं परेशान तो करें ये काम, फिर नहीं होगी दिक्कत

वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे को हर साल पीरियड्स में साफ-सफाई से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

0
317
Hygiene Day
World Menstrual Hygiene Day

World Menstrual Hygiene Day: वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे को हर साल पीरियड्स में साफ-सफाई से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। भारत में हर साल हजारों महिलाओं की यूटरेस कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से मौत हो जाती है। इसका एक बड़ा कारण पीरियड्स में साफ-सफाई ना रखना है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर लोगों को पीरियड्स के प्रति जागरुक किया जाता है। हर एक महिला की सबसे बड़ी समस्या पीरियड्स है। इस दौरान महिलाओं को अपने खाने पीने से लेकर रहन-सहन में भी ध्यान देने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं कई चीजों से गुजरना पड़ता है जैसे, चिपचिपाहट, जलन, लीकेज,आना शामिल है।

World Menstrual Hygiene Day
World Menstrual Hygiene Day

World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स में साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

Periods से पहले कुछ महिलाओं में ज्यादा Mood -Swings होता है, वे बात- बात में भावुक हो जाती हैं। छोटी छोटी बातों में गुस्सा करती हैं। कई औरतों में पीरियड्स (Periods) शुरू होने के एक-दो दिन पहले चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन (Depression) होने लगता है। महिलाओं की इस समस्या प्रीमेंसट्रूअल डिस्फॉरिक सिंड्रोम यानी (PMD) कहते हैं। आम तौर पर पीरियड्स में होने वाले दर्द और शारीरिक परेशानियों बारे में तो महिलाएं जानती हैं, लेकिन इस समय होने वाले मानसिक बदलावों से अनजान रहती हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले पीएमडीडी की समस्या होती है। जिस कारण हाइजीन मेंटेन करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको पीरियड्स में लीकेज और उस दौरान कैसे साफ सफाई रखा जाए इसके बारे में कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

Periods Padqwality
World Menstrual Hygiene Day

लीकेज से हैं परेशान

पीरियड्स में लीकेज से बचने के लिए आप 6 घंटे में पैड जरूर बदले। इसके अलावा अगर आप कही घूमने जा रही है तो डार्क कलर के कपड़े पहने। अच्छे क्वालिटी के पैड इस्तेमाल करें आपको पूरी रात चलने वाले पैड्स पहनने चाहिए जो लम्बे होने के साथ ही मोटे भी हों| अपने वजाइनल एरिया को थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहे। ऐसा करने से आपको लीकेज की समस्या नहीं होगी।

257
World Menstrual Hygiene Day

पीरियड्स के दौरान सफाई रखना

  • पीरियड्स में आप हर 6 घंटों में अपना सैनिटरी नैपकिन (Sanitary Napkin) या पैड बदलें। एक ही पैड के इस्तेमाल से इंफेक्शंस का खतरा बढ़ जाता है।
  • पीरियड्स के दौरान रोज नहाएं और वजाइल एरिया की साफ सफाई रखें।
  • वजाइनल एरिया को 3 से 4 बार पानी से धोते रहें।
  • वजाइनल एरिया की साफ-सफाई के लिए बार-बार साबुन का और फोमिंग वॉश का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है।
  • पैड बदलते समय या पेशाब के बाद आपको अपनी स्किन जरूर साफ करनी चाहिए इससे बदबू नहीं आती।
  • आप सिर्फ पानी से ही वजाइनल एरिया को साफ करें।
PCOS Problem 1536x864 1
World Menstrual Hygiene Day

कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले पीएमडीडी की समस्या होती है। उनके व्यवहार में बदलाव आता है और वो सबसे दूरी बना लेती हैं। कई बार ये समस्या खतरनाक साबित हो सकती है। पीएमडीडी में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिनका दिमाग पर भी असर पड़ता है। आम तौर पर पीरियड्स के समय शरीर में हल्के-फुल्के परिवर्तन होते हैं, लेकिन पीएमडीडी में सामान्य से ज्यादा दिमाग के अंदर केमिकल घटते-बढ़ते हैं, जो असंतुलन भावनात्मक लक्षण पैदा कर देता है।

यह भी पढ़ें:

Periods से पहले होने वाले चिड़चिड़ेपन और Mood-Swings को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है जानलेवा

Weight loss: हाउसवाइफ वजन बढ़ने से न हों परेशान, बस 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, हो जाएंगी स्लिम-ट्रिम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here