World Bicycle Day 2022: हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस घोषित किया गया था। इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका के तौर पर दी थी। बता दें कि साइकिल का क्रेज आज भी देखा जाता है। साइकिल चलाने की खासबात ये है कि इससे प्रदूषण नहीं होता है, इसके अलावा साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
कई शोध में पाया गया है कि अगर कोई रोजाना आधा घंटा साइकल चलाता है तो वह मोटापे, दिल की बीमारी से बचे रहेंगे। विश्व साइकिल दिवस के दिन लोग साइकिल के इस्तेमाल और इसके महत्व पर जोर देने का प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं साइकिलिंग के फायदों को।

World Bicycle Day 2022: साइकिल चलाने के सेहत पर फायदे
साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। रोजाना साइकिल चलाने से आप एक हफ्ते में 2,000 कैलोरी तक बर्न करने में कामयाब होंगे। अगर आपको जल्द से जल्द वजन कम करना है तो साइकिल चलाना आपके लिए सबसे असरदार तरीका है। दिल से संबंधित बिमारियों के लिए भी साइकिल चलाना बेहतर माना जाता है। नियमित साइकिल चलाने से उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से निपटा जा सकता है।
साइकिल चलाने से वजन होगा कम
वजन कम करने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा तरीका होता है। क्योंकि इसे चलाने से हमारे पूरे बॅाडी पर प्रभाव पड़ता है। साइकिल चलाना एक तरह का वर्कआउट ही है। कम से कम 20 मिनट साइकिल चलाने के बाद ही वजन पर असर होना शुरु होता है। वजन कम करने के लिए 20 से 30 किलोमीटर तक साइकिल चलाने की सलाह दी जाती है। साइकिल चलाने से एक हफ्ते में 2,000 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
शरीर में मौजूद ये 4 Hormone हमें रखते हैं हेल्दी और हैप्पी
Home Remedies: फोड़े-फुंसी से परेशान हैं तो ये घरेलू उपचार दिलाएंगे आसानी से छुटकारा, अपनाकर देखें