Teeth Cavity Home Remedies: दांतों से कीड़े हटाने के घरेलू उपाय, अब सभी की Teeth Cavity होगी दूर

0
809
Teeth Cavity
दांतों से कीड़े हटाने के घरेलू उपाय

Teeth Cavity Home Remedies: दांतों की समस्या से बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान हैं। अगर एक बार दांतों में कीड़े लग गए तो इससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता। आपको बता दें कि दांतों में लगने वाले काले कीड़े कैविटी होती है जो दांतों की सतह पर जाकर बैठ जाती है, जिससे हमें खाने में परेशानी होती है। लेकिन क्या आपको पता है दांतों की इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आप घर में ही हर्बल पाउडर (Herbal Powder) को तैयार कर सकते हैं। जिससे आपके दांत से कीड़े हो जाएंगे दूर।

Teeth Cavity Home Remedies:
Teeth Cavity Home Remedies

Teeth Cavity Home Remedies: दांतों से कीड़े हटाने के बेहतरीन घरेलू उपाय

दांतों का दर्द असहनीय होता है। जब दांत में कीड़े लग जाते है तब ही दांतों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। बता दें कि आंवला और नीम पाउडर (Neem Powder) से तैयार पाउडर दांतों पर कई कारणों से अच्छा असर दिखाता है। क्योंकि नीम एंटीऑसक्सीडेंट से भरपूर होता है। कीड़े के अलावा अगर आप मसूड़ों से खून निकलना, पीले दांत से निजात पाना चाहते है तो नीम और आंवला का ये हर्बल पाउडर जरुर अपनाएं। अब बात आती है इसे बनाया कैसे जाता है?

tooth decay
Teeth Cavity Home Remedies

हर्बल पाउडर बनाने का तरीका

इस हर्बल पाउडर को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच आंवला के पाउडर में एक चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, लौंग का पाउडर और नमक मिलाना है। सभी को एकसाथ मिलाने के बाद किसी डिब्बी में बंद करके रखें। इसके बाद आप इस पाउडर का रोजाना उपयोग करें। इस पाउडर के अलावा ऑयल पुलिंग (Oil Pulling) भी फायदेमंद साबित होती है। ऑयल पुलिंग के लिए नारियल तेल को मुंह में इधर-उधर घुमाया जाता है। तीसरी चीज नमक और गर्म पानी से कुल्ला करना भी दांतों के लिए अच्छा साबित होता है। ऐसा करने से आपके दांतों के कीड़े हो जाएंगे छूमंतर।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स झट से पाएंगे छुटकारा

Low Electiricity Bill: AC चलाने के बाद भी बिजली का बिल आएगा कम, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here