Surajkund International Art and Craft Fair 2023 में दर्शकों की भीड़, लोगों को खूब भा रही चौपाल, बीन पार्टी और Uganda के मास्‍क

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: 19 फरवरी तक चलने वाले इस मेले की थीम इस साल नार्थ ईस्‍ट रीजन के 8राज्‍य हैं। दूसरी तरफ पार्टनर देशों में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्र हैं।

0
125
Surajkund Art and Craft Fair 2023 top news
Surajkund Art and Craft Fair 2023 top news

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 36वें अंतरराष्ट्रीय आर्ट और क्राफ्ट मेला दर्शकों की भीड़ से गुलजार हो गया है। रविवार को वीकेंड के मौके पर हजारों की तादाद में लोग यहां पहुंचे।मेले का खास आकर्षण यहां की देसी चौपाल, पानीपत की बीन पार्टी और यूगांडा के मास्‍क हैं।19 फरवरी तक चलने वाले इस मेले की थीम इस साल नार्थ ईस्‍ट रीजन के 8राज्‍य हैं। दूसरी तरफ पार्टनर देशों में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्र हैं।
इसके साथ ही आपको यहां अलग-अलग देश मसलन पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के खास खाने से लेकर सामान की भरमार भी मिलेगी।

Surajkund International Art and Craft Fair 2023 Ki news
Surajkund International Art and Craft Fair 2023.

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: लोक संगीत की धूम

मेले परिसर के अंदर प्रवेश करते ही दर्शक झूम रहे हैं। दरअसल यहां मौजूद लोक संगीत पार्टियां और लोककलाकार अपनी धुनों पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: लुप्‍त कला सहेज रही बीन पार्टी

Surjkund 5 feb min
Surajkund International Art and Craft Fair 2023.

यहां का खास आकर्षण पानीपत से आई बीन पार्टी है। जो अपनी बीन पार्टी की धुन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।पानीपत से पहुंची सपेरा बीन जोगी पार्टी भारत में लुप्‍त होती इस कला को सहेजने का काम किया है।ये पार्टी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है।
बीन एक प्रकार का संगीत वाद्य होता है।जिसका प्राचीन काल से इस्‍तेमाल होता आया है। इसका इस्‍तेमाल सपेरे सांप का तमाशा दिखाने में करते थे।हालांकि सांपों को पालने में सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाने के बाद अब सपेरे बीन पार्टी का प्रदर्शन करते हैं।

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: विदेशी कॉर्नर पर छाए युगांडा के खास मास्‍क

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: बात अगर यहां के विदेशी कॉर्नर की करें, तो युगांडा के स्‍टाल पर भीड़ जुट रही है। लोगों को पारंपरिक तरीके से बने युगांडा के मास्‍क काफी लुभा रहे हैं।इसके अलावा चैन, हैंगिंग स्‍पून्‍स, पर्स, बैग, क्‍लच, वॉल पेंटिंग भी खूब पसंद की जा रहीं हैं।

Surajkund International Art and Craft Fair 2023: यहां जानें मेले से जुड़ी अहम जानकारियां

स्थान- सूरजकुंड, फरीदाबाद
समय -सुबह 10.30 से रात 8 बजे तक

यहां से बुक करवाएं टिकट: https://surajkundmelaauthority.com/ या Book my Show
टिकट की दर- सोमवार से शुकवार तक 108 रुपये, शनिवार और रविवार को 171 रुपये
पार्किंग शुल्‍क – कार के लिए 200 रुपये, दुपहिया के लिए 75 रुपये

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here