Recipes For Iftar: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा में इफ्तारी और सहरी का विशेष महत्व होता है। रोजा की शुरुआत सहरी से होती है और शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। इफ्तार के दौरान लोग तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ इफ्तारी करते हैं। अगर आप भी इस इफ्तार नॉनवेज के कुछ अलग डिशेज बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको कुछ बेस्ट कश्मीरी पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Recipes For Iftar: यहां देखें बेस्ट कश्मीरी नॉन वेज व्यंजन
- आब गोश्त
अगर इस इफ्तारी में आप कुछ खास बनाना चाहते हैं तो कश्मीर के इस व्यंजन यानी आब गोश्त तो जरूर बनाएं। इसे मटन और दूध के साथ बनाया जाता है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
- रोगन जोश
रोगन जोश भी इफ्तारी के लिए अच्छा विकल्प होगा। इसे मटन के साथ तैयार किया जाता है। हालांकि ये थोड़ा तीखा होता है, लेकिन टेस्ट में बहुत ही लाजवाब होता है। इसे चावल के साथ खाया जाता है।

- मटन सीख कबाब
मटन सीख कबाब भी कश्मीर का फेमस डिश है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इस इफ्तारी आप इसे भी ट्राई कर सकते हैं।
- मटन यखनी
मटन यखनी भी कश्मीर की मशहूर नॉन वेज डिश है। इसे देसी अंदाज में बनाया जाता है। मटन यखनी को लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। इसे भी आप इफ्तारी में बना सकते हैं।
- गोश्तबा
गोश्तबा भी कश्मीर का फेमस व्यंजन है। इसे मिंस्ड चिकन और मटन के साथ बनाया जाता है। कश्मीरी शादियों में ये डिश जरुर शामिल की जाती है।
यह भी पढ़ें:
Best Look For Ramadan: रमजान पर दिखना है यूनिक, ट्राई करें ये स्टाइल, दिखेंगी बेहद गॉर्जियस
छिलका सहित खीरा खाने के हैं अनेक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान