Rakhi 2022: जानिए देश के मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में Politics Bollywood और Music के क्षेत्र में हासिल कर चुके मुकाम

Rakhi 2022: मौका रक्षाबंधन का हो, तो भला इन लोगों का जिक्र होना स्‍वाभाविक ही है। आइए जानते हैं ऐसे मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी।उनकी पृष्‍ठभूमि और बहुत कुछ।

0
268
Rakhi 2022
Rakhi 2022

Rakhi 2022: बात जब देश के मशहूर सेलिब्रिटी भाई-बहनों की हो, तो दिमाग से ऐसे कई नाम आते हैं। जिन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत और चुनौतियों का सामना करते हुए नई पहचान बनाई है। फिर चाहे क्षेत्र राजनीति का हो, फिल्‍म का या संगीत का। आज इन भाई-बहनों की जोड़ी सभी के लिए नजीर बनी हुई है। ऐसे में मौका रक्षाबंधन का हो, तो भला इन लोगों का जिक्र होना स्‍वाभाविक ही है। आइए जानते हैं ऐसे मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी।उनकी पृष्‍ठभूमि और बहुत कुछ।

Rakhi 2022: राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा

भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। मशहूर भाई-बहनों की फेहरिस्‍त में अलग पहचान रखते हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी दोनों भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे। उनकी मां सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष हैं। प्रियंका वाड्रा की भारत के राजनीतिक परिदृश्य में कोई प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं, लेकिन उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि ने उन्हें एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक व्यक्ति बना दिया है।वह चुनाव अभियानों और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दूसरी ओर, अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह राहुल गांधी ने भी राजनीति को अपने करियर के रूप में स्वीकार किया है।

Rakhi 2022: फरहान और जोया अख्‍तर

farhan Zoya
Rakhi 2022.

एक प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक पिता जावेद अख्तर और पुरानी फिल्‍मों की मशहूर बाल कलाकार हनी ईरानी के बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्‍तर ने बॉलीवुड में नया मुकाम हासिल किया है। फरहान ने बतौर कला फिल्म निर्देशक के रूप में शुरुआत की और आज, एक प्रतिभाशाली अभिनेता और एक बहुत अच्छे गायक के रूप में भी नाम कमाया है।

उनकी फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जाता है। जोया अख्तर ने अपने भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उनकी पहली फिल्म लक बाय चांस में कोंकणा सेन शर्मा के साथ फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई।

Rakhi 2022: फेमस स्‍टार किड्स तुषार और एकता कपूर

भाई ने बतौर अभिनेता तो बहन ने कामयाब टीवी प्रोडूसर के रूप में शोहरत हासिल की है। वे गुजरे जमाने से स्‍टार जितेंद्र के बच्‍चे हैं और फेमस स्‍टार किड्स के रूप से भी जाने जाते हैं।हालांकि तुषार कपूर अपनी बहन की तरह सफल नहीं हुए। बावजूद इसके उन्होंने निश्चित रूप से बॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपनी मेहनत और अनुभव से अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। आज वह ग्लैमर की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं।

Rakhi 2022: ईशा देओल और देओल ब्रदर्स हैं सबसे जुदा

बॉलीवुड से ताल्‍लुक रखने वाले देओल ब्रदर्स को बच्‍चा-बच्‍चा जानता है। उनकी बहन और मशहूर अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को भी किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वे प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बच्चे हैं, जिन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में “ही-मैन” के नाम से जाना जाता है।

ईशा देओल आधुनिक समय की एक होनहार अभिनेत्री हैं। जबकि सनी और बॉबी देओल दोनों ने ही बॉलीवुड में स्‍थापित अभिनेता हैं। दोनों ने एक्शन-हीरो के तौर पर नाम कमाया है। उनकी एक और बहन है, अहाना, जोकि शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं।

Rakhi 2022: फिल्म इंडस्ट्री का मजबूत स्‍तंभ हैं सैफ और सोहा अली खान

soha new 1
Rakhi 2022.

गुजरे जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के स्टार किड्स, जी हां सैफ अली खान और सोहा अली खान आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मजबूत स्‍तंभ हैं। भाई-बहनों की ये जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी प्यारा रिश्ता शेयर करती है। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का एक अभिन्न हिस्सा हैं, क्योंकि उनके करियर का ग्राफ अलग-अलग तरीके से चला गया है। सैफ निश्चित रूप से अपने लिए एक जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि स्क्रीन पर सोहा की उपस्थिति बहुत सीमित रही है

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here