Periods Rituals: लड़कियों का Periods आना इस देश में माना जाता है खुशखबरी, जानें कहां निभाई जाती हैं कौन-सी रस्में

0
301
Periods Rituals: लड़कियों का Periods आना इस देश में माना जाता है खुशखबरी, जानें कहां निभाई जाती हैं कौन-सी रस्में
Periods Rituals: लड़कियों का Periods आना इस देश में माना जाता है खुशखबरी, जानें कहां निभाई जाती हैं कौन-सी रस्में

Periods Rituals: लड़कियों का पीरियड्स आना कई देशों में खुशखबरी माना जाता है। इसको लेकर लोग कई जगह स्पेशल डिश बनाते हैं तो कई जगह फंक्शन किए जाते हैं। आजकल 13-14 साल की लड़कियों को पीरियड्स आ जाते हैं। हालांकि, कई लड़कियों में इस उम्र को लेकर थोड़ा अंतर भी देखा जाता है। पीरियड्स के दौरान लड़कियों के शरीर का गंदा खून बाहर निकल जाता है।

5periods 3
पीरियड्स

कई ऐसे भी देश हैं जहां पर लड़कियों को इस दौरान अछूता माना जाता है। इन लड़कियों के रहने और खाने में भी बदलाव कर दिया जाता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस जगह पीरियड्स को लेकर क्या रीति-रिवाज है।

Periods Rituals: भारत (साउथ इंडिया)

भारत विविधताओं का देश है। कहीं पीरियड्स को लेकर लड़कियों को अछूता माना जाता है तो कहीं लड़कियों के पहले पीरियड्स को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। जैसे तमिलनाडु में पीरियड्स आने पर इसे एक त्योहार की तरह मनाते हैं जिसे मंजल निरातु विजा कहा जाता है। यह एक भव्य समारोह होता है, इसमें सभी रिश्तेदारों और करीबियों को बुलाया जाता है। इस समारोह में लड़की के चाचा नारियल, आम और नीम के पत्तों से झोपड़ी बनाते हैं।

periods
मंजल निरातु विजा

इसके बाद लड़की को हल्दी के पानी से नहलाकर उसे रेशम की साड़ी पहनाई जाती है। इसके बाद लड़की उस झोपड़ी में जाती है जहां स्वादिष्ट भोजन रखे जाते हैं। इसके बाद इस त्योहार को ‘पुण्य धनम’ के साथ पूरा किया जाता है और झोपड़ी को हटा दिया जाता है।

2017_6image_16_43_232146269honeysssss-ll
शहद

Periods Rituals: इजराइल

जैसे भारत में कुछ अच्छा होने पर मीठा खिलाया जाता है वैसे ही इजराइल में भी पहली बार पीरियड्स होने पर लड़की को मीठा खिलाने की रस्म है। दरअसल, जब लड़की को पीरियड्स होते हैं तो उसे शहद चटाया जाता है। लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि शहद चटाने से पीरियड्स के दौरान होने वाले तकलीफ से आराम मिलता है। यह केवल एक मान्यता है इसलिए सभी लड़कियों को ऐसा करना पड़ता है।

images?q=tbn:ANd9GcQ6TLFdQe7pz7AOEcCuUDCujlGhAntd1ZYTDg&usqp=CAU
पार्टी

Periods Rituals: ब्राजील

ब्राजील में पीरियड्स को लेकर काफी अलग तरह का रिवाज है। ब्राजील में पीरियड्स आने की खबर को ब्रेकिंग न्यूज की तरह हर जगह फैलाया जाता है। इसमें सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इसके बारे में बताया जाता है। इस न्यूज की खुशी में सभी लोग मिलकर पार्टी करते हैं।

366289 red white blue
रेड और व्हाइट केक

Periods Rituals: आइसलैंड

आइसलैंड में बेटी को पीरियड्स आने पर मां अपने हाथों से उसे केक बेक कर के खिलाती है। यह कोई सामान्य केक नहीं होता है बल्कि यह रेड और व्हाइट कलर का केक होता है। इसको लड़की के माइलस्टोन की तरह माना जाता है यानी अब वह मैच्योर हो गई है और अब उसे अपने जीवन में अब उसे जीवन में बहुत कुछ सीखना और पाना है।

9k=
ट्रेडिशनल डिश: सेकीहान

Periods Rituals: जापान

जापान टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे बढ़ चुका है। इस देश में लड़की को पीरियड्स आने पर उसकी मां उसे ट्रेडिशनल डिश बनाकर खिलाती है। इस ट्रेडिशनल डिश का नाम सेकीहान है जो स्टीकी राइस और रेड बीन्स के मिश्रण से बनाया जाता है। आपको बता दें, यह डिश केवल पीरियड्स आने पर ही बनाया जाता है। इसका कारण यह है कि इससे परिवार के सभी सदस्यों को इस बारे में पता चल जाए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here