Mole Removal Home Remedies: मस्से ने बिगाड़ दी है आपके चेहरे की खूबसूरती, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आपके चेहरे पर भी मस्सा (mole) हो गया है और आप इसे हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं।

0
414
Mole Removal
Mole Removal Home Remedies

Mole Removal Home Remedies: अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते लेकिन कई बार चेहरे पर होने वाले मस्से से चेहरे की खूबसूरती ढ़लने लगती है। आपको बता दें कि आजकल की इस पॅाल्युशन भरी जिंदगी में अक्सर कई लोगों के चहरे पर मस्से हो जाते हैं। इस मस्से को मिलिया के नाम से भी जाना जाता है। ये मस्से दिखने में बेहद छोटे आकार के होते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये पूरे चहरे पर फैल जाते हैं, जिससे आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लग जाता है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी मस्सा हो गया है और आप इसे हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं-

Mole Removal Home Remedies: लहसुन है मददगार

चेहरे के मस्से हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बात आती है इसका उपयोग कैसे करें? इसके लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें। अब लहसुन की कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट दीजिए। इसके बाद मस्से वाली जगह पर लगाकर बैंडेज बांध दें। इसे करीब 4 से 5 घंटे तक रहने दें। ऐसा करने से आपको मस्से से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

Mole Removal Home Remedies
Mole Removal Home Remedies

Mole Removal Home Remedies: प्याज का रस

प्याज का रस भी मस्सा हटाने के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस में फोलिक एसिड के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। प्याज के रस को कॉटन की मदद से मस्से वाली जगह पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। अगर आप ऐसा रोजाना करते है तो मस्से से आपको जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

onion juice 1582712264 lb
Mole Removal Home Remedies

लहसुन और एप्पल साइडर विनेगर

लहसुन के साथ एप्पल साइडर विनेगर भी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। अब इस बने हुए पेस्ट को आप अपने मस्से वाली जगह पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी परेशानी कुछ ही दिनों नें दूर हो जाएगी।

काजू का पेस्ट

काजू खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही वो मस्सा हटाने में भी मदद करता है। अगर आपके शरीर पर मस्से काफी हो रहे है तो काजू का लेप मस्से पर लगाये इससे आपको मस्से से छुटकारा मिलेगा।

kaju

यह भी पढ़ें:

Benefits Of Jackfruit: कटहल खाने के हैं गजब के फायदे, जानें इसके चमत्कारी गुण

Cold Home Remedies: बारिश के मौसम में जुकाम होने से हैं परेशान? तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को तुरंत मिलेगा आराम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here