क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में सबकुछ

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस समाज में यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि पुरुष के समाज, समुदाय, परिवार, विवाह, बच्चों की देखभाल और पर्यावरण के लिए सकारात्मक योगदान का जश्न मनाना है।

0
158
International Men's Day 2022: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में सबकुछ
International Men's Day 2022: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में सबकुछ

International Men’s Day 2022: सृष्टि के विकास में महिलाओं और पुरुषों दोनों का अहम योगदान है। हर साल महिला दिवस को बड़े धूम-धाम से विश्व भर में मनाया जाता है। मगर क्या कभी आपने पुरुष दिवस मनाने की ओर ध्यान दिया है? शायद ही कभी लोगों ने पुरुष दिवस की ओर ध्यान दिया है। मगर आज हम आपको बता दें कि महिला दिवस की तरह ही पुरुष दिवस भी होता है। जिसका अपना इतिहास और उद्देश्य, महत्व है।

हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य लिंग के बीच संबंधों में सुधार करना है। साथ ही पुरुषों की सकारात्मक अभिव्यक्ति और पुरुष रोल मॉडल को बढ़ावा देना और उजागर करना है। इसका उद्देश्य पुरुषों के मुद्दों के बारे में बुनियादी जागरुकता को बढ़ावा देना भी है। बता दें कि पहली बार भारत में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2007 में 19 नवंबर को मनाया गया था। पूरे विश्व में पुरुषों के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

International Men's Day 2022: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में सबकुछ
International Men’s Day 2022:

International Men’s Day 2022: क्या है पुरुष दिवस का इतिहास

गौरतलब है कि थॉमस ओस्टर मिसौरी सेंटर फॉर मेन्स स्टडीज के एक निदेशक थे और 1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने फरवरी के महीने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के उद्देश्य से यू.एस., ऑस्ट्रेलिया और माल्टा के संगठनों को छोटे कार्यक्रम में आयोजित किया। ओस्टर ने 2 सालों तक इन कार्यक्रमों की मेजबानी की, लेकिन साल 1995 में बहुत कम संगठनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिसके चलते समारोह को बंद करना पड़ा।

साल 1999 में जेरोम टीलकसिंह ने एक बार फिर पुरुष दिवस की मनाने की पहल की। उन्होंने सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल के महत्व को भी समझा और 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का फैसला किया। इसी दिन उनके पिता की भी जयंती होती थी। तब से ही हर साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है।

International Men's Day 2022: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में सबकुछ
International Men’s Day 2022:

International Men’s Day 2022: भारत में कब हुई शुरुआत?

भारत में पुरुष दिवस के महत्व और उसे मनाने में काफी साल लग गए। यहां पुरुष दिवस की शुरुआत साल 2007 में की गई। जिसे हैदराबाद की लेखिका उमा चल्ला ने शुरू किया। भारत में ये काफी रोचक है कि पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत महिलाओं द्वारा की गई।

International Men’s Day 2022: इंटरनेशनल मेन्स डे का महत्व और थीम

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस समाज में यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि पुरुष के समाज, समुदाय, परिवार, विवाह, बच्चों की देखभाल और पर्यावरण के लिए सकारात्मक योगदान का जश्न मनाना है। यह पुरुषों पर दबाव कम करने का दिन है। जो समाज द्वारा दबाव उन पर रोज डाला जा रहा है। पुरुषों के मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक स्वास्थ्य और भलाई की ओर ध्यान देना है। पुरुषों के लिए एक बेहतर और सहज दुनिया बनाना है।

बताते चले कि हर साल पुरुष दिवस पर विशेष थीम निर्धारित की जाती है। जिसके आधार पर इस दिन को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2022 की थीम, ‘पुरुषों और लड़कों की मदद करना’ है। इस थीम का उद्देश्य विश्व स्तर पर मर्दों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए कार्य करना है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here