Healthy Lifestyle: Vitamin C से भरपूर है संतरा, पढ़ें इसके 8 फायदे

0
430
Healthy Lifestyle
Healthy Lifestyle

Healthy Lifestyle: सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में संतरों की भरमार होती है। संतरा विटामिन सी का हब है। विटामिन सी से भरपूर संतरा पोषकीय तत्वों और रोग निवारक क्षमताओं से युक्त एक अत्यंत उपयोगी फल है।

संतरे में प्रोटीन-0.25 ग्राम, कार्बोज 2.69 ग्राम, वसा 0.03 ग्राम, कैल्शियम 0.045 प्रतिशत, फास्फोरस 0.021 प्रतिशत, लोहा 5.2 प्रतिशत, तांबा 0.8 प्रतिशत होता है।

संतरे की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसका रस शरीर के अंदर पहुंचते ही रक्त  में पल रहे रोगों को खत्म करने का कार्य शुरू कर देता है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और डेक्सट्रोज जैसे जीवनशक्ति प्रदान करने वाले तत्व पचकर रोगों को खत्म करने का कार्य करने लगते हैं। इसका रस काफी दुर्बल व्यक्ति को भी दिया जा सकता है।

संतरे के 8 फायदे

1. संतरे में पाये जाने वाले उपयोगी तत्वों के कारण यह अनेक शारीरिक रोगों से मुक्ति दिलाता है।

2. मितली और उल्टी में संतरे के रस में थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक मिलाकर लिया जाना लाभकारी रहता है।

3. रक्तस्राव, मानसिक तनाव, दिल और दिमाग की गर्मी में इसकी विशेष उपयोगिता है।

4. कब्जियत होने पर संतरे के रस का शर्बत और शिकंजी के साथ काला नमक, काली मिर्च और भुना जीरा मिलाकर लेना लाभकारी रहता है।

5. संतरे में लहसुन, धनिया, अदरख मिलाकर चटनी खाने से पेट के रोगों में लाभ मिलता है।

6. बुखार के रोगी को और पाचन विकार में संतरे के रस को हल्का गर्म करके उसमें काला नमक और सोंठ का चूर्ण मिलाकर प्रयोग करना लाभकारी रहता है।

7. संतरे और मुनक्के का मिश्रण लेने से आंव और पेट के मरोड़ से मुक्ति मिल जाती है।

8. सर्दी-जुकाम या इनफ्लुएंजा में एक सप्ताह एक गुनगुना संतरे का रस काली मिर्च और पीपली का चूर्ण मिलाकर लेना लाभकारी रहता है।

नोट: किसी भी उपाय को करने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लें। (https://apnnews.in/ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

Healthy Lifestyle: पालक में 92 % होती है नमी, हिमोग्लोबिन बढ़ाने में करता है मदद

Healthy Lifestyle: चंदन के गुण और उपयोग, पढ़ें इसके 5 चमत्कारी फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here