Healthy Lifestyle: फटे होंठ से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय से पाएं झट से छुटकारा

0
436
lips
Healthy Lifestyle: फटे होंठ से है परेशान, तो इन घरेलू उपाय से पाएं झट से छुटकारा (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Healthy Lifestyle: ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों को होंठ फटने की शिकायत रहती हैं क्योंकि रुखे सुखे होंठ हमारी खूबसूरती को उभरने नहीं देते हैं और सभी लोग मुलायम व गुलाबी होंठ पाने की चाह रखते हैं ऐसे में इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे बुरा असर भी पड़ता है। आपको बता दें कि कभी कभी होंठ की केयर नही करने से भी मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं,  इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आज हम आपकों फटे होंठों को सही करने का घरेलू उपाय बताने जा रहें हैं।

घरेलू उपाय

फटे होंठों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर चीजें हमारे घर पर ही मौजूद होती हैं। लेकिन हमें इस बात का पता भी नहीं रहता हैं। खैर कोई नही आज इस लेख से आपको पता चल जाएगा कि कौन सी चीजें हमारे होठों के लिए लाभकारी होगी।

होंठों पर शहद लगाएं     

शहद हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। जहां शहद पीने से इंसान पतला हो जाता हैं तो वहीं शहद लगाने से हमारे होंठ भी मुलायम हो जाते हैं और इनमें दर्द की समस्या भी कम होती है। अगर आपको  होंठों में फटी दरारें पड़ रही हों तो इसका इस्तेमाल आप जरुर करें।

मलाई लगाने से

दूध का मलाई भी हमारें फटे होंठों के लिए अच्छा होता हैं। आप डेली सोने से पहले अपने होंठों पर मलाई लगाएं और थोड़ी देर तक होंठों की मालिस करें। इससे फंटे होठों की समस्या ख़त्म होगी और होंठ मुलायम होंगे।

शक़्कर चीनी भी हैं असरदार

अगर आपको फटे होंठ से जल्दी ही छुटकारा पाना है तो आप दो चुटकी शक़्कर में दो बूंद शहद को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठों से निकलने वाली खराब स्किन निकल जाएगी साथ ही होंठ मुलायम होंगे।

नारियल का तेल

नारियल का तेल हमारे बालों के साथ- साथ हमारे होठों के लिए भी काफी असरदार होता हैं। जब भी आपका होंठ खुरदुर्दा हो आप इसे लगा कर आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Basil Uses: आयुर्वेद का वरदान तुलसी, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Healthy Lifestyle: शहद का सही सेवन न करने पर हो सकते हैं कई नुकसान, यह है सेवन का सही तरीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here